दिन में फसल सुरक्षा और सुबह-शाम फॉल्ट से बिजली गुल
Deoria News - रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दिन में गेहूं की फसल बचाने और सुबह शाम फाल्ट ने उपभोक्ताओं की बत्ती गुल है। क्षेत्र में दो उपकेंद्र से जुड़े

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दिन में गेहूं की फसल बचाने और सुबह शाम फाल्ट ने उपभोक्ताओं की बत्ती गुल है। क्षेत्र में दो उपकेंद्र से जुड़े लगभग 25 हजार उपभोक्ता भीषण कटौती से गर्मी में बेहाल हैं। 15 दिनों से जारी कटौती से उपभोक्ताओं की दिनचर्या बदलकर रह गई है।कुशीनगर के कसया ट्रांसमिशन से हो रही रामपुर कारखाना और देसही देवरिया उपकेंद्र की आपूर्ति बदहाल हो चली है। गेहूं की फसल तैयार होने के बाद आग लगी से बचाने के लिए 15 दिनों से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक आपूर्ति बंद की जा रही है। उपभोक्ता अपने सारे कामकाज निपटा कर आपूर्ति चालू होने की बाट जोहते रहते हैं।
लेकिन लगातार एक सप्ताह से देसही देवरिया और हेतिमपुर के बीच मेन लाइन में सुबह में ही फाल्ट हो जा रहा है। इसके चलते 10:00 बजे के बजाय आपूर्ति 5 से 6 बजे ही बाधित हो रही है। सोमवार को फाल्ट से सुबह 6:00 की कटी बिजली शाम को 6:00 बजे बहाल हुई। इसी तरह मंगलवार को 5:30 पर ही फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दिन में एक घंटा आपूर्ति देने के बाद बिना हवा के भी फसल सुरक्षा के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते उपभोक्ताओं के दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो जा रही है। रात को आपूर्ति के दौरान भी ओवरलोड के नाम पर बारी-बारी से हर फीडर को बंद किया जा रहा है। इसके चलते लगभग 15 दिनों से दोनों उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को महज 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि मेन लाइन में फाल्ट हो जाने से आपूर्ति बाधित हो जा रही है। दिन में फसल के सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बंद की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन