Transformer Failure Halts Electricity Supply in Bolba Villagers Demand Urgent Repairs खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग, Simdega Hindi News - Hindustan
More

खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग

बोलबा में प्रखंड मुख्यालय के अपर बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से खराब है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत में देरी से दूर-दराज के गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tue, 14 April 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share
खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित अपर बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यदि ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत करने में इतना विलंब हो रहा है, तो दूर-दराज के गांवों और देहातों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इधर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग की है। -

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सराय गोपाल में डेढ़ महीने से बिजली संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।