Modi Government Completes 12 Years BJP s Special Campaign Highlights Achievements मोदी ने राजनीति को बनाया जनसेवा का माध्यम, Deoria Hindi News - Hindustan
More

मोदी ने राजनीति को बनाया जनसेवा का माध्यम

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12

Fri, 12 June 2026 07:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
मोदी ने राजनीति को बनाया जनसेवा का माध्यम

देवरिया, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विशेष सम्पर्क अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में प्रबुद्धजनों से किया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने नई कालोनी में पूर्व संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शोभा शुक्ला से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कर उपलब्धियों की पुस्तिका और कैलेंडर भेंट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्र भ्रमण करते हुए सांसद ने चेगौना धाम में लगाया पौधा

किसान मोर्चा की चर्चा

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बना देश की प्रगति कर रहे हैं। मोदी सरकार ने देश के अंदर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र बिंदु बनाकर सरकार की नीतियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का कार्य किया है। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा शुक्ला ने कहा कि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : डॉ प्रेम

भाजपा नेताओं की उपस्थिति

भाजपा नेता अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्षो में जन धन योजना के तहत देश भर में लगभग 58 करोड़ से अधिक गरीबों के बैंक खाते खोले हैं। इस दौरान राजेन्द्र विक्रम सिंह, अरुण मिश्र, रजनीश तिवारी, इरफान अहमद, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, राकेश दुबे, डॉ. विनोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर गिनाई उपलब्धि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।