BJP Contact Campaign Celebrates 12 Years of Modi Government Achievements भाजपाइयों ने प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर गिनाई उपलब्धि, Deoria Hindi News - Hindustan
More

भाजपाइयों ने प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर गिनाई उपलब्धि

Deoria News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को प्रबुद्धजनों से सम्पर्क किया। नेताओं ने प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र को मोदी की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Thu, 11 June 2026 07:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
भाजपाइयों ने प्रबुद्धजनों से सम्पर्क कर गिनाई उपलब्धि

देवरिया, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विशेष सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रबुद्धजनों से सम्पर्क किया।इस क्रम में नेताओं ने राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की 12 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका और राष्ट्रधर्म पत्रिका भेंट किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के अंदर सुशासन,गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया है। इस दौरान अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, विजय कुशवाहा, गोविंद सिंह, प्रभात रंजन मणि, देवेंद्र कुमार, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के स्थापित किये नए आयाम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश की वैश्विक प्रतिष्ठा में 12 वर्षों में वृद्धि हुई : पियूष गोयल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।