Electricity Issues Persist as Summer Begins Transformers Prepared for Repairs गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में रिज़र्व में रिपेयर कर रखे गए ट्रांसफार्मर, Deoria Hindi News - Hindustan
More

गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में रिज़र्व में रिपेयर कर रखे गए ट्रांसफार्मर

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी गर्मी का मौसम शुरू

Tue, 21 April 2026 08:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में रिज़र्व में रिपेयर कर रखे गए ट्रांसफार्मर

देवरिया, निज संवाददाता। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती है। जैसे-जैसे मौसम का पारा चढ़ता है वैसे-वैसे लोकल फाल्ट, बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मरों के जलने का क्रम जारी हो जाता है। इसे देखते हुए भटवलिया स्थित वर्कशॉप में रिजर्व में ट्रांसफार्मर रखा गया है। वहीं जो खराब हैं उनके रिपेयरिंग काम चल रहा है।मौसम में हो रहे बदलाव व बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित भटवालिया वर्कशॉप में जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप के कर्मचारी जुटे हैं। भीषण गर्मी व बरसात के महीने में ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रांसफार्मर जला तो जेई से लेकर एसई तक भरेंगे मिसलेनियस

इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर पहले से ही विभाग पूरी तरह सतर्क है। वहीं शहर में ट्रांसफार्मर के जलने पर उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए लगभग विभिन्न क्षमता के एक दर्जन मोबाइल ट्रांसफार्मर भी रिजर्व में रखे गए हैं। जिससे कि ट्रांसफार्मर जलते ही फौरन मोबाइल ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाए। शासन का निर्देश है कि शहरी क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर को अधिकतम 12 से 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाए जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 24 से 48 घंटे के भीतर बदलने का निर्देश है। इसे देखते हुए वर्कशॉप में लगभग डेढ़ सौ से अधिक विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मरों को मरम्मत करके रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा जले ट्रांसफार्मरों को लाने व ले जाने के लिए वाहन भी रिजर्व रखा गया है जिससे कि समय से ट्रांसफार्मरों को पहुंचाया जा सके।गर्मी के मौसम को देखते हुए वर्कशॉप में जले व खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का काम किया गया है। मौजूदा समय में कोई पेंडेंसी नहीं है। वर्कशॉप में लगभग डेढ़ सौ ट्रांसफार्मरों को रिजर्व में रखा गया है। जहां भी ट्रांसफार्मरों के जलने की सूचना मिल रही है उसे बदल दिया जा रहा है।रोहित पाण्डेयउप खंड अधिकारी,वर्कशॉप

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रिपिंग ने किया परेशान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।