भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रिपिंग ने किया परेशान
Hardoi News - हरदोई। भीषण गर्मी में 42 डिग्री तापमान होने पर भी विद्युत विभाग द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कटौती जारी रही। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता

हरदोई। भीषण गर्मी में 42 डिग्री तापमान होने पर भी बिजली विभाग द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कटौती जारी रही, जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में शहर में मन्ना पुरवा आशा नगर नुमाइश चौराहा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में कई बार ट्रिपिंग हुई। अधिकारियों का कहना है कि लोकल फॉल्ट की वजह से कटौती हुई। अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने बताया भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों को फॉल्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। उपभोक्ताओं की शिकायत पर उनकी फाल्ट को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन