Transformer Overheating Alert Power Department Takes Preventive Measures Amidst Heatwave ट्रांसफार्मर जला तो जेई से लेकर एसई तक भरेंगे मिसलेनियस, Fatehpur Hindi News - Hindustan
More

ट्रांसफार्मर जला तो जेई से लेकर एसई तक भरेंगे मिसलेनियस

Fatehpur News - फतेहपुर में बेतहासा गर्मी और बिजली के धारा प्रवाह के कारण ट्रांसफार्मर अधिक हीट हो रहे हैं। बिजली विभाग ने उन्हें जलने से बचाने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की हैं। प्रतिदिन 10 ट्रांसफार्मर जलने के मामले सामने आ रहे हैं। विभाग ने मिसलेनियस तय किए हैं, जिससे जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया है।

Mon, 20 April 2026 09:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
ट्रांसफार्मर जला तो जेई से लेकर एसई तक भरेंगे मिसलेनियस

फतेहपुर। बेतहासा गर्मी के साथ ही बिजली का धारा प्रवाह होने के चलते इस समय आम दिनों की अपेक्षा ट्रांसफार्मर अधिक हीट हो रहे हैं। जिन्हे जलने से बचाने के लिए विभाग के जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई है। यदि ट्रांसफार्मर जला तो जेई से लेकर एसई तक मिसलेनियस भरेंगे। इस लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। पावर व वितरण ट्रांसफार्मरों में तेल आदि डालने का काम किया जा रहा है। गर्मी में होने वाली अधिक फाल्टों के कारण बिजली विभाग द्वारा अनुरक्षण कार्य कराए गए हैं। जिसमें जंफरों को टाइट करना, डाल आदि की छंटाई का काम करवाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार

इसके साथ ही पावर ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए सिलका जेल डाला जा रहा है। इतना ही नहीं वितरण ट्रांसफार्मरों में फ्रेश आयल डाले जाने के साथ ही सौ व इससे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों में क्यू सेट तथा इससे अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को टेललेस यूनिट लगाकर सेफ किया जा रहा है। जिससे ट्रांसफार्मरों को जलने से रोका जा सके। इसके बावजूद भी यदि ट्रांसफार्मर जलते हैं तो जेई से लेकर एसई तक मिसलेनियस तय किया गया है।प्रतिदिन जल रहे दस ट्रांसफार्मरवर्तमान में विभिन्न क्षमता वाले दस ट्रांसफार्मर जलने के मामले आ रहे हैं। एसडीओ वर्कशाप आशीष सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के मामले आ रहे हैं। जबकि मुराइनटोला व बेरुईहार स्थित वर्कशाप में वर्तमान में 15 ट्रांसफार्मर प्रतिदिन रिपेयर हो रहे हैं। साथ ही 150 के करीब ट्रांसफार्मर स्टाक में मौजूद हैं। जिससे जलने पर तत्काल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इस प्रकार तय किया गया है मिसलेनियसट्रांसफार्मर जलने पर जेई से लेकर एसई तक की जिम्मेदारी तय की गई है। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि 10 से 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जलने पर जेई जेई को 50 प्रतिशत, एसडीओ को 30 तथा एक्सईएन को 20 प्रतिशत मिसलेनियस भरना होगा। जबकि 100 से 250 केवी तक जेई व एसडीओ को 40-40 प्रतिशत तथा एक्सईएन को 20 तथा 400 से 1000 केवी तक जेई, एसडीओ, एक्सईएन को 30-30 तथा उन्हे 10 प्रतिशत मिसलेनियस भरना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।