BJP Women s Wing Protests Against SP and Congress for Blocking Women s Reservation Bill भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, फूंका अखिलेश व राहुल का पुतला, Deoria Hindi News - Hindustan
More

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, फूंका अखिलेश व राहुल का पुतला

Deoria News - देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सपा और कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बिल के प्रति प्रतिबद्ध हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा और कांग्रेस के नेताओं का पुतला फूंका गया और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की अपील की गई।

Mon, 20 April 2026 01:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, फूंका अखिलेश व राहुल का पुतला

देवरिया, निज संवाददाता। संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौक पर सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सपा व कांग्रेस महिला आरक्षण बिल की प्रबल विरोधी है। सदर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल को प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले इसके लिए भाजपा संकल्पित है।उन्होंने

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा करेंगे संबोधित

मातृ शक्ति से अपील करते हुए कहा कि सदन में विपक्षी दलों की महिला विरोधी नीति को भूलना नहीं चाहिए क्योंकि इस अधिनियम को रोककर विपक्ष ने अपनी दोहरी मानसिकता को उजागर किया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों से देश अवगत हो चुका है। जिले की हमारी माताएं बहने भी इनकी मानसिकता को जान चुकी हैं।सत्ता में रहते हुए ये लोग महिलाओं के हक से खिलवाड़ करते रहे हैं और विपक्ष में भी आने के बाद भी इनकी मानसिकता वही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा ने महिलाओं का हक छीना है, महिलाएं इन्हें कभी माफ नहीं करेगा और आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं विरोधी दलों को सबक सिखाएंगी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री निर्मला गौतम के अलावा महिला मोर्चा की महामंत्री बबीता चौहान, शोभा यादव, मिनती सिंह, मुन्नी शर्मा, उमा भारती, अनामिका सिंह, सुनीता जायसवाल, बच्ची देवी, प्रमिला सिंह, प्रेमशीला तिवारी, मधु जायसवाल, दुर्गा सहित संगठन की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा, कांग्रेस ने महिला अधिकारों पर डाला डाका : डिप्टी सीएम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद नरेश उत्तम के घर भाजपाइयों का हंगामा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।