Deputy CM Brajesh Pathak Discusses Women s Reservation Bill on Parshuram Jayanti सपा, कांग्रेस ने महिला अधिकारों पर डाला डाका : डिप्टी सीएम, Mainpuri Hindi News - Hindustan
More

सपा, कांग्रेस ने महिला अधिकारों पर डाला डाका : डिप्टी सीएम

Mainpuri News - मैनपुरी। परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में भाग लेने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने पर बात की।

Sun, 19 April 2026 07:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
सपा, कांग्रेस ने महिला अधिकारों पर डाला डाका : डिप्टी सीएम

परशुराम जयंती पर शोभायात्रा में भाग लेने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने पर बात की। कहा कि आजादी के बाद से कई सरकारें आई और गईं, महिला अधिकारों पर बात तो हुई लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने के लिए सकारात्मक पहल सरकारें नहीं कर पायीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने आधी आबादी के हक और हुकूक के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लाकर आगामी चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया। लेकिन सपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने दुरभिसंधि रचते हुए महिला अधिकारों पर डाका डालने का काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्षी दल महिला अधिकारों के खिलाफ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

तरह-तरह के कुतर्क रचे गए। विधेयक पारित न होने पर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के खिलाफ महिलाएं आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। लेकिन विधेयक पारित न होने से महिलाएं दुखी हैं, इसका जवाब आने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस को भुगतना होगा। हम ग्लोबल वर्ल्ड की बात करते हैं लेकिन महिलाओं को उनके अधिकार नहीं दे सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो इस पाप के भागीदार हैं...महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर गरजे सीएम योगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखीसराय: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रुख से ‘महिला-विरोधी चेहरा’ उजागर : प्रेमरंजन पटेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।