देश की वैश्विक प्रतिष्ठा में 12 वर्षों में वृद्धि हुई : पियूष गोयल
Lucknow News - प्रबुद्ध वर्ग के साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं उपलब्धियां लखनऊ। प्रमुख संवाददाता केन्द्रीय

प्रबुद्ध वर्ग के साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं उपलब्धियां लखनऊ। प्रमुख संवाददाता
गिनाईं उपलब्धियां
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बीते 12 वर्षों को भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। यह परिवर्तन, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि का कालखंड है। इसे देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का कार्यकाल
वह भाजपा महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत सहकारिता भवन में प्रबुद्ध वर्ग के साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4,400 दिनों से अधिक का लगातार कार्यकाल लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले वह 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अक्टूबर में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति
आत्मनिर्भरता में प्रगति: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस दौरान भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। corona महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बावजूद भारत ने मजबूती के साथ अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है। आज दुनिया भारत को आशा और स्थिरता के प्रतीक के रूप में देख रही है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान, घरों तक नल से जल, शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना और 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है।
सहकारिता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण
सहकारिता के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। देश नक्सलवाद मुक्त होने के कगार पर है। प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्रण के तहत विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता एवं एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी उपस्थित रहें।
आदर्श कार्यकर्ता के लिए अपील
नीरज सिंह की अपील पर खाली हो गईं कुर्सियां
सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन भी देखने को मिला। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सभागार खचाखच भर गया था। कुर्सियों पर पार्षद और कार्यकर्ता बैठे थे जबकि बाहर बड़ी सख्या में शिक्षक, चिकित्सक, वकील आदि खड़े थे। यह देख युवा नेता डॉ. नीरज सिंह मंच पर पहुंचे और प्रबुद्धजन के लिए कुर्सियां खाली करने की अपील की। उनकी एक अपील पर ज्यादातर कुर्सियां खाली हो गईं और प्रबुद्धजन कुर्सियों पर बैठ गए।
प्रेरणा स्थल पर पौधा रोपण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने पौधा रोपित किया भारत माता की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल की पिक्चर गैलरी का अवलोकन कराया। इससे पूर्व लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक खरे मंडल अध्यक्ष दया पांडे ने उनका स्वागत किया。
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन