Celebration of 12 Years of Modi s Leadership by BJP Workers मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, Siwan Hindi News - Hindustan
More

मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुनागढ़ देवी मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा और जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास की कामना की।

Thu, 11 June 2026 04:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
 मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न यमुनागढ़ देवी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना मोदी का कार्यकाल गरीबो के लिए समर्पित

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धनाडीह में हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम का आयोजन

बड़हरिया। भाजपा एवं केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में बड़हरिया सदर मंडल द्वारा यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देवी मां की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित ऐतिहासिक कार्यकाल बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना

कार्यकर्ताओं का संकल्प

पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम, सुरेश सिंह, देवेन्द्र सिंह,जितेंद्र पटेल, राजेश शर्मा, सुशील कुमार वर्मा, गौरी शंकर राम, केशर श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थक उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।