भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के स्थापित किये नए आयाम
Bahraich News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत बसंतपुर उदल रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। सांसद डॉ. आनंद गोंड ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया।

कैसरगंज/बाबागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत बसंतपुर उदल रामनगर में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सांसद डॉ. आनंद गोंड ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी दी। विधान सभा कैसरगंज में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर फौजदार वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री रण विजय सिंह, चेयरमैन डॉ.उमाशंकर वैश्य, महाराजदीन वर्मा, योगेश पाण्डेय, अजय मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, सुरेंद्र शुक्ला,ओमप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सुबेद वर्मा, नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट, गजेन्द्र सिंह, शिवानन्द सिंह, मान सिंह, बुद्धिसागर गुप्ता, पवन वर्मा, हीरालाल मौर्या, अनिल सोनी अन्ना, बृजेश सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन