टर्बुलेंस में फंसी दिल्ली-पटना फ्लाइट, कैप्टन राजीव रूडी ने लखनऊ में कराई सुरक्षित लैंडिंग
दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस फंस गई। फ्लाइट के कैप्टन पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस स्थिति को संभाला और सुरक्षित लखनऊ में उतार लिया। साथ ही कहा कि, अब आप ताली बजा सकते हैं कि सुरक्षित उतर गए

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट गुरुवार को खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस का शिकार हो गई। यह स्थिति ऐसी होती है जिसमें हवा के भंवर में विमान का संतुलन बिगड़ने लगता है। तेज झटकों के साथ विमान इधर-उधर डोलने लगा तो यात्री दहशत में आ गए। फ्लाइट के कैप्टन पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस स्थिति को संभाला और सुरक्षित लखनऊ में उतार लिया। साथ ही कहा कि, अब आप ताली बजा सकते हैं कि सुरक्षित उतर गए
। ऐसी स्थिति बहुत कम ही होती है लेकिन संभाल लिया गया। मौसम ठीक होते ही दोबारा उड़ान भरेंगे।
घटना बीते बुधवार की है। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 6:50 पर उड़ान भरने के बाद 8:20 बजे पटना उतरती है। लखनऊ डायवर्ट होने की वजह से देर रात यह फ्लाइट पटना पहुंची। एक यात्री ने इस पूरे वाकये की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर 11:50 बजे पोस्ट किया। दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6497 गुरुवार को खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस का शिकार हो गई।

विमान के लगातार हिचकोले खाने से यात्रियों में डर का माहौल
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया, जिसके चलते विमान तेज टर्बुलेंस में फंस गया। विमान के लगातार हिचकोले खाने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया और केबिन में कुछ देर तनाव की स्थिति रही। कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने पटना एयरपोर्ट पर कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं हो सका। इसके बाद यात्रियों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फ्लाइट को बनारस की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, हालांकि वहां भी क्लियरेंस नहीं मिलने पर विमान को लखनऊ भेजा गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सुरक्षित उतरी फ्लाइट को यात्रियों के चेहरे खिले
लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने मुस्कुराते हुए यात्रियों से कहा, कि अब आप ताली बजा सकते हैं, आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। कैप्टन के इतना कहते ही विमान में मौजूद यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। कैप्टन राजीव प्रताप रूडी बिहार के सारण से लोकसभा सांसद हैं। रूडी केंद्र सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। वे बिहार से राज्यसभा के सांसद भी चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर (SimCenter) से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त वाणिज्यिक पायलट लाइसेंसधारक हैं।




साइन इन