Delhi Dehradun Expressway Inauguration on 14 April by PM Narendra Modi Route Divert from UP यूपी से देहरादून के रास्ते डायवर्ट, पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी से देहरादून के रास्ते डायवर्ट, पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 13 अप्रैल की रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

Sun, 12 April 2026 01:11 PMSrishti Kunj संवाददाता, सहारनपुर
share
यूपी से देहरादून के रास्ते डायवर्ट, पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 13 अप्रैल की रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। फतेहपुर से लेकर डाट काली मंदिर तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को छुटमलपुर से डायवर्ट कर हरिद्वार रूट से भेजा जाएगा, जबकि फतेहपुर से मिर्जापुर होते हुए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर किसी भी सामान्य वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर सरकारी स्कूलों और अस्थायी पुलिस लाइनों में ठहराया गया है। गणेशपुर में बनाई गई अस्थायी पुलिस लाइन में भी लगातार गतिविधियां तेज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News Live: लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक, वृंदावन नाव हादसे में 13 के शव मिले

गांव-गांव में जांच अभियान चलाकर लोगों का सत्यापन किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 14 अप्रैल को बिहारीगढ़ क्षेत्र में प्रवेश के लिए भी विशेष अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। यहां तक कि शादी समारोह या बारात लेकर आने वालों को भी पुलिस से परमिशन लेनी होगी।

सुरक्षा चाक-चौबंद, वीआईपी रूट तैयार

बिहारीगढ़ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। लैंडिंग जोन पर बनाए गए हेलीपैड लगभग पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, वहीं हेलीपैड तक जाने वाला मुख्य मार्ग भी दो लेन में विकसित कर लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही तीन दिन पहले ही बंद कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी किडनी कांड: 85 मिनट में निकाली, 265 मिनट में लगाई; ऑपरेशन में लगा इतना वक्त

केवल प्रशासनिक अधिकारी और एनएचएआई के कर्मचारी ही अनुमति के बाद प्रवेश कर पा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। गणेशपुर मंदिर के पास विशेष वीआईपी मार्ग तैयार किया गया है, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीपैड तक पहुंचेंगे। इस मार्ग को इंटरलॉकिंग से सुदृढ़ किया गया है और यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पुराने हाईवे और मोहंड जंगल मार्ग पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डैम में नहाते समय रील बनाने के चक्कर में गई जान, गहरे पानी में जाकर डूबा युवक

तैयारियां अंतिम चरण में प्रशासन अलर्ट मोड पर

कार्यक्रम की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पार्किंग, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं तक का विशेष ध्यान रखा गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।