dead bodies of father and daughter found in prayagraj home suspected to have died two to three days ago यूपी: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिलीं पति-पत्नी और बेटी की लाश; हत्या की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिलीं पति-पत्नी और बेटी की लाश; हत्या की आशंका

बेटी घर में ही गिफ्ट की दुकान चलाती थी। दुकान तीन-चार दिनों से बंद थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। तेज दुर्गंध ने पड़ोसियों का ध्यान इस मकान की ओर खींचा। किसी अनहोनी की आशंका से लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Tue, 2 June 2026 07:38 PMAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी: ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में मिलीं पति-पत्नी और बेटी की लाश; हत्या की आशंका

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के साउथ मलाका में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।यहां एक घर में अंदर पति-पत्नी और बेटी की लाश पड़ी मिली है। तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां एक कमरे में बुजुर्ग शख्स, उनकी पत्नी और दूसरे कमरे में करीब 45 साल की बेटी के शव पड़े मिले। शव दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

घटना साउथ मलाका चौराहा हीवेट रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार घर में नीचे कटरे में कई दुकानें थीं। जबकि परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता था। बेटी गिफ्ट की दुकान चलाती थी। दुकान दो दिन से बंद थी। ऊपर घर का दरवाजा बाहर से बंद था। मंगलवार को तेज दुर्गंध ने पड़ोसियों का ध्यान इस मकान की ओर खींचा। किसी अनहोनी की आशंका से लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एशिया के 30 प्रभावशाली युवाओं में स्वप्निल, गांव में चला रहे कमाल का स्टार्ट अप

पुलिस ने वहां पहुंचकर अपने सामने घर का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर पुलिस हैरान रह गई। घर के अंदर एक कमरे में पति-पत्नी और दूसरे में बेटी की लाश पड़ी थी। पड़ोसियों ने बताया कि मकान वीरेंद्र कुमार वैश्य का है। मौके पर एसीपी और कोतवाली थाने की फोर्स पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस मुख्यालय ने हर जिले से मांगी ये डिटेल, बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस के CPU से परिचित हैं आप? इस जोन के हर थाने में होने जा रहा गठन
ये भी पढ़ें:यूपी में एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन जारी, अब इस जिले में बेटे संग पकड़ाया कर्मचारी

दो मंजिला मकान में हैं कई दुकानें

जिस घर में पति-पत्नी और बेटी की लाश पाई गई है वो दो मंजिला है। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई सबूत इक्ट्ठा किए हैं। लोग पति-पत्नी और बेटी की हत्या की आशंका जता रहे हैं। बेटी का नाम मीनाक्षी बताया जा रहा है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी और बेटी की हत्या कैसे और किसने की, परिवार में और कौन-कौन सदस्य हैं और वे अभी कहां पर हैं?

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।