up police headquarters has requested these details from every district in the state preparing to launch a major campaign यूपी पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के हर जिले से मांगी ये डिटेल, बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के हर जिले से मांगी ये डिटेल, बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी

पुलिस मुख्यालय की इंटरपोल शाखा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार भगोड़ों को पकड़ने के लिए फोकस समूह का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य अपने देश में अपराध कर विदेशों में फरार अपराधियों को चिन्हित कर उनकी लोकेशन का पता लगाना और संबंधित देशों के सहयोग से उन्हें भारत लाने की कार्रवाई को गति देना है।

Tue, 2 June 2026 02:26 PMAjay Singh विवेक पांडेय, गोरखपुर
share
यूपी पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के हर जिले से मांगी ये डिटेल, बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी

UP Crime News : उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और इकाइयों से विदेशों में छिपे अपराधियों का ब्योरा मांगा है। विदेशों में छिपकर कानून से बच रहे ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार, इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से ऐसे भगोड़ों की हर जिले से पहचान कर लोकेशन ट्रैकिंग, गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए विशेष पहल शुरू की गई है। कोशिश जल्द से जल्द विदेश में बैठे ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसकर उन्हें कानून की गिरफ्त में लाने की है।

पुलिस मुख्यालय की इंटरपोल शाखा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार भगोड़ों को पकड़ने के लिए फोकस समूह का गठन किया गया है। इस समूह का उद्देश्य अपने देश में अपराध कर विदेशों में फरार अपराधियों को चिन्हित कर उनकी लोकेशन का पता लगाना और संबंधित देशों के सहयोग से उन्हें भारत लाने की कार्रवाई को गति देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन जारी, अब इस जिले में बेटे संग पकड़ाया कर्मचारी

इसके लिए अपराधियों को चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें आतंकवाद एवं संगठित अपराध, मादक पदार्थ (नारकोटिक्स) अपराध, आर्थिक अपराध तथा साइबर अपराध, मानव तस्करी एवं अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने विशेष रूप से आर्थिक अपराध, साइबर अपराध और मानव तस्करी के मामलों में विदेशों में छिपे वांछित आरोपियों की जानकारी मांगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HIV पॉजिटिव मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, UP में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी
ये भी पढ़ें:प्रेमी को ग्राइंडर से बेरहमी से काटा, फिर यूट्यूब पर पढ़ा फांसी का कानून
ये भी पढ़ें:पूरे यूपी में आज से 7 जून तक अभियान, यह काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा मौका

गोरखपुर से 19 आरोपित अपराध कर भागे हैं विदेश

गोरखपुर से विदेश भागे ज्यादातर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। लुक आउट नोटिस से अब तक सात आरोपितों को गोरखपुर पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अभी जिले के 12 से अधिक आरोपित विदेश में छिपे हैं, जिनके खिलाफ आउट लुक नोटिस जारी है। विदेश भागे आरोपितों में पासपोर्ट की जालसाजी, दुष्कर्म, डीपी एक्ट से जुड़े केस दर्ज हैं। इनमें सर्वाधिक 12 आरोपितों की संख्य जिले के साउथ इलाके की है।

यहां के कई थानों में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पासपोर्ट एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। बड़हलगंज, गोला, गगहा, बेलीपार, खजनी आदि थानों में केस दर्ज हैं। जिले के नार्थ इलाके से दो आरोपित पर लुक आउट नोटिस है तो वहीं शहर क्षेत्र के थानों से क्राइम पर विदेश भागे पांच आरोपितों पर लुक आउट पुलिस ने जारी कराया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।