daroga committed suicide serious allegations against inspector pressure regarding worship and Tilak दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पूजा-पाठ न करने और तिलक को लेकर था दबाव, बेटी का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पूजा-पाठ न करने और तिलक को लेकर था दबाव, बेटी का आरोप

यूपी के बदायूं में एक दारोगा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मधुबन कॉलोनी में किराए के मकान में उनका शव फंदे से लटका मिला। बेटी ने सीनियर इंस्पेक्टर पर ड्यूटी, तिलक और धार्मिक आस्था को लेकर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

Thu, 4 June 2026 11:50 PMYogesh Yadav बदायूं, संवाददाता।
share
दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पूजा-पाठ न करने और तिलक को लेकर था दबाव, बेटी का आरोप

यूपी के बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक दारोगा ने गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची दारोगा की बेटी ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी के अनुसार उनके पिता पूजा-पाठ करते थे और तिलक लगाते थे, जिस पर आपत्ति जताई जाती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर शाहिद अली को लाइन हाजिर कर दिया है।

मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सकना गांव निवासी दरोगा मेघश्याम गौतम पिछले करीब एक वर्ष से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। वह न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे। बुधवार रात उन्होंने कमरे के वेंटिलेटर में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उनकी बेटी राधिका ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने मकान मालिक विकेश को फोन न उठने की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, कई गाड़ियां तोड़ी

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

मकान मालिक ने अपनी पत्नी से कमरे पर जाकर आवाज लगाने को कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो मेघश्याम गौतम का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही थीं, बेटी का आरोप

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की बेटी राधिका ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। राधिका का कहना है कि उनके पिता बीमार चल रहे थे और ड्यूटी पर जाने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी और आवागमन को लेकर उन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में आंधी-तूफान का अलर्ट आते ही दहशत, मकान खाली कर भागने लगे लोग

पूजा पाठ से रोका जा रहा था

राधिका ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता पूजा-पाठ करते थे और तिलक लगाते थे, जिस पर आपत्ति जताई जाती थी। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर शाहिद अली भगवान राम और कृष्ण को न मानने जैसी बातें कहते थे, जिससे उनके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

एसएसपी क्या बोलीं

एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार न्यायालय सुरक्षा में तैनात दारोगा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण एंटीमॉर्टम हैंगिंग पाया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी महिला शिक्षामित्र, अस्पताल में दम तोड़ा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।