darling i have leaked 2 papers for you professor arrested for making obscene demands on student of his daughter s age डार्लिंग..., 2 पेपर आउट कर दिए, बेटी की उम्र की छात्रा से अश्लील डिमांड करने वाला प्रोफेसर हिरासत में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डार्लिंग..., 2 पेपर आउट कर दिए, बेटी की उम्र की छात्रा से अश्लील डिमांड करने वाला प्रोफेसर हिरासत में

शुक्रवार की रात में ही लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को हुई तो वे भड़क गए। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी मामले की जांच का आदेश देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

Sat, 16 May 2026 06:26 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
डार्लिंग..., 2 पेपर आउट कर दिए, बेटी की उम्र की छात्रा से अश्लील डिमांड करने वाला प्रोफेसर हिरासत में

लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और एक स्नातक छात्रा के बीच कथित बातचीत की वायरल ऑडियो क्लिप से शुक्रवार को सनसनी मच गई। ऑडियो में एक असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी बेटी की उम्र की छात्रा से कह रहा है कि अगर तुम कहोगी तो, तो मैं आ जाऊंगा डार्लिंग...तुम सिर्फ बता देना क्या हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है। मैंने तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर लिए हैं, कब मिलने आओगी। उसने इसके अलावा भी कई अशोभनीय बातें कीं। आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

परीक्षा नियंत्रक ने दर्ज कराया केस

मामला सामने आने के बाद शुक्रवार की रात में ही लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज करा दिया था। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को हुई तो वे भड़क गए। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी मामले की जांच का आदेश देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के अनुदेशकों के लिए कल CM योगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम, सभी DM को आदेश

छात्रा की ओर से विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत के बाद परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि 14-15 मई की रात में जन्तु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा में अशोभनीय वार्तालाप के तीन ऑडियो मिले हैं। उन्होंने छात्रा को अनुचित लाभ का प्रलोभन देकर विवि की परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट करने का उल्लेख किया है, जो परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा को क्षति पहुंचाने का कृत्य है। ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई। क्लिप से पता चला कि शिक्षक छात्रा को फोन करता था। ऑडियो में वह कह रही है कि इस आदमी ने तीसरी बार फोन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुंडागर्दी और कर्फ्यू, क्षेत्रीय दलों के शोषण का खामियाजा भुगत चुका है यूपी: CM
ये भी पढ़ें:इस तारीख को पूरा होगा प्रोजेक्ट, पांच लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ: सीएम योगी
ये भी पढ़ें:चिंता मत करिए, इलाज कराने में भरपूर मदद देगी यूपी सरकार, फरियादियों से बोले योगी

‘मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए हैं, किस दिन आओगी’

जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा के बीच कथित बातचीत के वायरल ऑडियो से विवि में हड़कंप मच गया। ऑडियो क्लिप के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर बार-बार छात्रा को बुला रहा है। यह दावा कर रहा है कि उसने पेपर आउट कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। हांलाकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

भड़के छात्रों ने लविवि परिसर में की नारेबाजी

ऑडियो वायरल होने के बाद विश्विविद्यालय के छात्र आक्रोशित हो गए। देर शाम छात्रों ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर छात्रों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। छात्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े थे। बवाल बढ़ता देख देर रात हसनगंज पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत को हिरासत में ले लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।