Do not worry UP sarkar provide full assistance with your medical treatment CM Yogi told petitioners during Janta Darshan चिंता मत करिए, इलाज कराने में भरपूर मदद देगी यूपी सरकार, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले सीएम योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चिंता मत करिए, इलाज कराने में भरपूर मदद देगी यूपी सरकार, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी ने जाकर उनकी समस्याओं को सुना।

Sat, 16 May 2026 03:45 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
चिंता मत करिए, इलाज कराने में भरपूर मदद देगी यूपी सरकार, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले सीएम योगी

CM Yogi In Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया और इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि देने की बात कही। सीएम योगी ने कहा, जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने होंगे उनके कार्ड बनवाए जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक जाकर उनकी समस्याओं को सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेत तालाब योजना में किसानों को 52500 का अनुदान दे रही योगी सरकार, कैसे होगा चयन?

जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद का अनुरोध करने आए थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक दिक्कत और आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करिए। बच्चे का इलाज जरूर होगा। आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे और विवेकाधीन कोष से इलाज में आर्थिक सहायता देंगे। एक अन्य महिला को भी उन्होंने इन्हीं शब्द भावों का आत्मीय संबल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर को बड़ी सौगात, क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला, कब तक होगा तैयार
ये भी पढ़ें:आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे चेक

इस्टीमेट शासन को उपलब्ध कराएं अफसर

इलाज संबंधी प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शासन को उपलब्ध करा दें। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।