Dangerous stunts by youngsters and causing chaos on the highway VIDEO: युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, हाईवे पर मचाया हुड़दंग; पुलिस कार्रवाई में जुटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, हाईवे पर मचाया हुड़दंग; पुलिस कार्रवाई में जुटी

बुलंदशहर में हाईवे पर युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित इमलिया गांव के पास कुछ युवक चलती कार और बाइक पर जानलेवा करतब करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Wed, 6 May 2026 12:44 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share
VIDEO: युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, हाईवे पर मचाया हुड़दंग; पुलिस कार्रवाई में जुटी

UP News: युवाओं में स्टंटबाजी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। उनके इस क्रेज की वजह से आम जनता को परेशानी का का सामना करना पड़ रहा है। नया मामला यूपी के बुलंदशहर जिले का है। जहां कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित ग्राम इमलिया के पास स्टेट हाईवे पर युवकों ने चलती कार और बाइक पर जानलेवा स्टंट किए। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हुआ।

इस वायरल वीडियो में एक कार और कुछ बाइकों पर सवार युवक बेखौफ होकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर संतुलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इन युवकों की इस हरकत से न केवल उनकी जान को खतरा है, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी यह बड़ी परेशानी का सबब बना रहा। बिना हेलमेट और बिना किसी सुरक्षा मानकों के, सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की बाजीगरी से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्टंटबाजी के चक्कर में कई बार राहगीरों को गाड़ियां रोकनी पड़ीं या किनारे करनी पड़ीं। यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के इमलिया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KMP एक्सप्रेसवे पर हादसा, बेकाबू होकर टकराई स्कॉर्पियो, 5 पुलिसकर्मियों की हादसा

इस मामले में सीओ सिटी बुलंदशहर प्रखर पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर गाड़ियों के नंबरों की पहचान की जा रही है। स्टंट करने वाले युवकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और वाहनों के भारी-भरकम चालान काटे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल

कार की छत पर बैठकर स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

उधर, मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार से स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। स्टंट का वायरल हुआ था। थाना प्रभारी सिविल लाइन महावीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो युवक सदर बाजार में गाड़ी की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे है। वह न केवल अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान को भी खुलेआम खतरे में डाल रहे थे। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की।

रविवार को पुलिस ने आरोपी ऋषभ निवासी भरतिया कालोनी थाना नई मंडी व अक्षय निवासी गांव हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद कार को सीज कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि सड़क को स्टंट का मंच बनाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है। स्टंटबाजी, हुड़दंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिव इन पार्टनर पर केस दर्ज कराने के लिए टंकी पर चढ़ी युवती, 8 घंटे तक चला ड्रामा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।