Woman climbs water tank to file case against live in partner prayagraj UP VIDEO: लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, 8 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, 8 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रयागराज में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक युवती अपने अधिवक्ता मित्र और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

Sun, 3 May 2026 12:38 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, प्रयागराज
share
VIDEO: लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, 8 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ बाईपास पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक युवती अपने अधिवक्ता मित्र और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में एफआईआर दर्ज करने के बाद रात 9:40 बजे युवती पानी की टंकी से उतरी।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बलिया की रहने वाली पल्लवी सिंह उर्फ चीकू का करीब तीन साल पहले मम्फोर्डगंज निवासी अधिवक्ता मोहम्मद आलम से संपर्क हुआ था। मेलजोल बढ़ने के बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में फाफामऊ बाईपास स्थित मकान में रहने लगे। हाल ही में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद वे अलग रहने लगे। पुलिस ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को मोहम्मद आलम ने कोर्ट के आदेश पर पल्लवी और मोबाइल दुकानदार अमित केसरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि दो दिन पहले पल्लवी और मोहम्मद आलम के बीच मारपीट भी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देती, मार डाला; डबल मर्डर के हत्यारोपी का कबूलनामा

पल्लवी का आरोप है कि आलम और उसके साथियों ने उसके घर में चोरी और मारपीट की। शुक्रवार को वह इसकी शिकायत लेकर फाफामऊ थाने गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस से नाराज पल्लवी शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बाईपास स्थित पानी टंकी पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही एसीपी थरवई अरुण परासर मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए और खुद टंकी पर चढ़कर युवती को समझाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देती, मार डाला; डबल मर्डर के हत्यारोपी का कबूलनामा

जान का खतरा जताया

हंगामे के कारण फाफामऊ बाईपास पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, युवती पल्लवी ने एसीपी थरवई से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोपियों से जान का खतरा जताया। वहीं, इस मामले में एसीपी थरवई अरुण परासर ने बताया कि युवती, अधिवक्ता के साथ लिव इन में रह रही थी। उसकी तहरीर पर अधिवक्ता सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नाक रगड़कर माफी मांगूंगी; छात्र की मां को शट अप बोलने वाली प्रिसिंपल

मऊ में प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका

उधर, मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका शनिवार की अल सुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद लोगों ने शादी का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रेमिका टॉवर से नीचे उतरी। टावर से नीचे उतरने के बाद प्रेमी-प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण पुलिस टीम ने काउसलिंग करके परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।