Dalit youth beaten made to lick spit and drink water from shoes in kanpur यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी

कानपुर में दलित किशोर और उसके पिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पीने पर चार दबंगों ने दलित किशोर को बेरहमी से पीटा। मुर्गा बनाकर लात-जूतों से मारा। यहां तक कि जूते में थूक कर चटवाया।

Sun, 17 May 2026 06:21 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी

UP News: यूपी के कानपुर में दलित किशोर और उसके पिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पीने पर चार दबंगों ने दलित किशोर को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े उतरवा दिए। मुर्गा बनाकर लात-जूतों से मारा। यहां तक कि जूते में थूक कर चटवाया और जूते में पानी भरकर किशोर को पिलाया। इसके बाद युवकों ने खुद पर गंगाजल छिड़का। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को खेत में गंदगी फैलाने के विवाद का पता चला है।

ये मामला सचेंडी के झखरा संभरपुर गांव का है। पीड़ित ने सचेंडी थाने में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसके मुताबिक वह मजदूरी और खेती करके परिवार का पालन-पोषण करता है। बीती 2 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बेटे को प्यास लगी तो वह सरकारी हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। आरोप है कि जैसे ही बेटे ने वहां रखे बर्तनों से पानी पिया, वहां मौजूद संजय राजपूत उसका भाई दीपक और उनके साथी सागर व पटिया ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने बेटे को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं। यह कहते हुए धमकी दी कि नीच जाति ने बाल्टी छूकर धर्म भ्रष्ट कर दिया है। इसके बाद बेटे को सड़क पर मुर्गा बनाकर बेरहमी से लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पिटाई की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के टॉर्चर से तंग आकर प्रवक्ता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

पीड़ित के मुताबिक जूता उतारकर मारा। जूते में थूका और चाटने पर मजबूर किया। फिर जूते में पानी भरकर पीने को भी मजबूर किया। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में उनकी पसलियां टूट गईं जबकि उनके बेटे का हाथ टूट गया। वहीं, इस मामले में सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपित संजय, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पक्ष पीड़ित के खेत में डायपर फेंकते थे। जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने शिकायत की। इसी विवाद में मारपीट हुई थी। मामले की जांच एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर के शक में कातिल बना शौहर, बीवी की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

घर से निकालकर पूरे परिवार को लाठियों से पीटा

उधर, हमीरपुर के सदर कोतवाली के टिकरौली गांव में दबंगों के कहर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दबंगों ने पूरे परिवार को घर से निकालकर जमकर लाठियों से पीटा। 29 सेकंड के वायरल वीडियो में पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बचा, जिसके ऊपर लाठी न बरसाई गई हो। इस संबंध में सीओ सदर राजेश कमल का कहना है कि मारपीट की घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में बंद कर साली को मारी गोली, फिर जीजा ने खुद को उड़ाया; दोनों की मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।