Crime Mafia Don Udham Singh Released Threat Gang War Rises in Western UP Police on High Alert अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, अलर्ट हुई यूपी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, अलर्ट हुई यूपी पुलिस

वेस्ट यूपी का माफिया उधम सिंह जेल से रिहा हो गया है। जिसके चलते अब गैंगवार का खतरा बढ़ सकता है। इसको लेकर यूपी में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 

Thu, 26 March 2026 06:50 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, अलर्ट हुई यूपी पुलिस

Meerut News: यूपी का चिह्नित अपराध माफिया और गैंगस्टर उधम सिंह 4 साल, 8 माह और 5 दिन बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया है। उन्नाव जेल से उधम सिंह के बाहर आते ही वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा गया है। इसके साथ ही मेरठ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। करनावल और भदौड़ा समेत आसपास के गांवों में चौकसी बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर, जेल से छूटने के बाद उधम सिंह वापस अपने करनावल स्थित घर पर नहीं पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड या पंजाब में उधम सिंह अगला ठिकाना बना रहा है।

करनावल निवासी उधम सिंह कुख्यात अपराधी है और यूपी का चिह्नित अपराध माफिया भी है। 20/21 जुलाई 2021 को उधम सिंह ने करनावल के इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत समेत पूरे स्टाफ को धमकाया और रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत की ओर से सरूरपुर थाने में उधम सिंह को नामजद और 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 22 जुलाई को ही उधम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उसे उन्नाव जेल ट्रांसफर कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखता रह गया पति; मुस्लिम प्रेमी के साथ पत्नी फरार, 10 लाख के जेवर भी ले गई

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

उधम सिंह की गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई। इसके बाद मेरठ पुलिस अलर्ट हो गई है। सरधना सर्किल में पुलिस फोर्स की चौकसी बढ़ा दी गई है, साथ ही पता किया जा रहा है कि उधम सिंह किन लोगों के साथ उन्नाव जेल से मेरठ के लिए चला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उधम सिंह के जेल से छूटते ही वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच पुरानी गैंगवार चली आ रही है। योगेश भदौड़ा भी काफी समय से बाहर है और ऐसे में कोई वारदात हो सकती है। इसलिए पुलिस फोर्स को चौकन्ना किया गया है। दूसरी ओर, उधम सिंह के करीबियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा हत्याकांड: पुलिस को शक था इसलिए खंगाले मकान, किराएदार के कमरे में मिला ड्रम

उत्तराखंड में हो सकता है नया ठिकाना

उधम सिंह की पत्नी पुष्पा ने बताया कि उनके पति करनावल नहीं आएंगे। यहां कोई भी फर्जी शिकायत कर उधम सिंह को फंसा सकता है। ऐसे में कहीं बाहर जाएंगे। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड या पंजाब में उधम सिंह का नया ठिकाना हो सकता है। दूसरी ओर, काफी समय से जेल से बाहर योगेश भदौड़ा ने भी उत्तराखंड में ही पनाह ली हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में मिली

उधम सिंह का बड़ा आपराधिक रिकार्ड

उधम सिंह पुत्र वीरनारायण करनावल का निवासी है और इसका गैंग-50 रजिस्टर्ड है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार गिरोह में 22 सक्रिय अपराधी हैं। इनमें से कुछ जमानत पर जेल से बाहर हैं, जबकि वीरपाल मर चुका है। उधम सिंह पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।