cricketer rinku singh rso yogi adityanath appointment letter up players lakshman rani laxmibai award lucknow 2026 आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिलेगा तोहफा, आज बनेंगे खेल अधिकारी, योगी देंगे नियुक्ति पत्र, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिलेगा तोहफा, आज बनेंगे खेल अधिकारी, योगी देंगे नियुक्ति पत्र

आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) बन जाएंगे। सीएम योगी खुद उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Tue, 24 March 2026 05:58 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, संवाददाता
share
आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिलेगा तोहफा, आज बनेंगे खेल अधिकारी, योगी देंगे नियुक्ति पत्र

Rinku Singh: आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज तोहफा मिलने जा रहा है। रिंकू सिंह को मंगलवार को खेल अधिकारी बनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) पद का नियुक्त पत्र देंगे। रिंकू के साथ ही प्रदेश के अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सीएम योगी सम्मानित करेंगे और कई को नियुक्ति पत्र देंगे। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल (गाजीपुर) को डीएसपी बनाया जाएगा। प्रदेश के छह अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नियुक्त पत्र दिए जाएंगे।

रिंकू और राजकुमार के अलावा पेरिस पैरालंपिक की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कुमार को डीएसपी, पेरिस पैरालंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले इटावा के अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली गाजियाबाद की सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 100 और 200 मीटर में कांस्य जीतने वाली मुजफ्फनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी का नियुक्त पत्र सौंपा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्लग एंड प्ले की सुविधा, निजी बिजनेस पार्क को योगी कैबिनेट की मंजूरी

इस मौके पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत खिलाड़ियों को तीन लाख 11 हजार रुपये की धनराशि और कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपये दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की किसानों को सौगात; गेहूं के MSP संग उतराई-सफाई का पैसा भी मिलेगा
ये भी पढ़ें:बिजली होगी सस्ती, 'नवयुग योजना' से चमकेंगे छोटे शहर, योगी कैबिनेट का फैसला

लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)

खिलाड़ी जनपद खेल

उत्तम सिंह गाजीपुर हॉकी

अभिजीत कुमार --प्रयागराज -- जिम्नास्टिक

जोंटी कुमार -- गौतमबुद्ध नगर --कुश्ती

रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)

खिलाड़ी जनपद खेल

प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स

तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स

वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्ध नगर शतरंज

लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग)

खिलाड़ी जनपद खेल

यश कुमार आगरा पैरा कनौइंग

प्रवीण कुमार गौतमबुद्ध नगर पैरा एथलेटिक्स

रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग)

खिलाड़ी जनपद खेल

प्रगति केसरवानी लखनऊ पैरा टेबल टेनिस

पदक विजेता खिलाड़ी

खिलाड़ी जनपद खेल धनराशि

विनय गोरखपुर पैरा पावरलिफ्टिंग 40 लाख

विक्रांत बालियान मेरठ वुशू 15 लाख

सागर दांगी बागपत शूटिंग 15 लाख

भानु पाठक गोरखपुर पर्वतारोही 15 लाख

दीपक कुमार गाजियाबाद पर्वतारोही 15 लाख

तनुश्री पांडेय लखनऊ सॉफ्ट टेनिस 14 लाख

ओम यादव लखनऊ सॉफ्ट टेनस 12 लाख

राजकुमार पाल गाजीपुर हॉकी 10 लाख

यश कुमार आगरा पैरा कैनोइंग 10 लाख

मुस्कान यादव प्रयागराज सॉफ्ट टेनिस छह लाख

अभय सिंह वाराणसी क्याकिंग व कनोइंग पांच लाख

श्रवण कुमार बागपत शूटिंग तीन लाख

यश तोमर बागपत शूटिंग दो लाख

ईशान खान बागपत शूटिंग दो लाख

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।