Crackdown on those making derogatory remarks about Akhilesh Yadav daughter case registered against three people Kanpur अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शिकंजा, कानपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शिकंजा, कानपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में साइबर पुलिस ने तीन लोगों पर शिकंजा कसा। सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

Fri, 12 June 2026 03:53 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर शिकंजा, कानपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी और पोस्ट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कानपुर की साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव परवीन यादव की तहरीर पर कानपुर में साइबर अपराध पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि अदिति यादव की छवि को धूमिल करने और सपा प्रमुख के परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपमानजनक व मनगढ़ंत सामग्री ऑनलाइन साझा की गई थी। प्रा‍थमिकी में भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया गया है। शिकायत के अनुसार, नौ जून को भरत कुमार पटेल नाम के सोशल मीडिया पर एक खाते से कथित तौर पर अपलोड किये गये एक पोस्ट में अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ-साथ 'झूठे और भ्रामक' दावे शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश की बेटी अदिति के अपमान में भी कोई सपाई ही निकलेगा, राजभर का दावा

सम्मानित परिवार को बदनाम करने का रचा षड़यंत्र

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पोस्ट में उन्हें कथित तौर पर चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा गया तथा उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से एक संपादित तस्वीर भी पोस्ट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सामग्री जानबूझकर गढ़ी गई थी और एक 'सम्मानित परिवार' को बदनाम करने व सार्वजनिक आक्रोश भड़काने के लिए प्रसारित की गई थी। उन्होंने दावा किया कि दो अन्य आरोपियों ने मूल पोस्ट के जवाब में अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर;अखिलेश की बेटी की भ्रामक पोस्ट पर बोले राजेश्वर

पुलिस ने आरोपियों पर लगाईं कई धाराएं

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा ने बताया कि भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि लगाई गई धाराएं महिला की गरिमा का अपमान करने, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी व आपत्तिजनक सामग्री के इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण के माध्यम से गोपनीयता का उल्लंघन करने से संबंधित हैं। टाडा ने बताया कि मामले की जांच साइबर अपराध थाने द्वारा की जा रही है। साइबर अपराध प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि अपलोड किये गये पोस्ट, उपयोग किए गए उपकरणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सोशल मीडिया पोस्ट की फोरेंसिक जांच तथा खातों की डिजिटल ट्रेसिंग जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव की बेटी भी..., NCW अध्यक्ष बोलीं- शिकायत मिली तो लेंगे संज्ञान

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामली में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।