Akhilesh Yadav daughter AditiNational Commission for Women Chairperson Rahatkar cognizance would be taken if complaint अखिलेश यादव की बेटी भी..., यूपी पहुंचीं NCW की अध्यक्ष बोलीं- शिकायत मिली तो लेंगे संज्ञान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव की बेटी भी..., यूपी पहुंचीं NCW की अध्यक्ष बोलीं- शिकायत मिली तो लेंगे संज्ञान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला यूपी पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के रहाटकर के सामने भी उठा है। उन्होंने कहा कि शिकायत आई तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।

Fri, 12 June 2026 06:35 AMYogesh Yadav मेरठ, मुख्य संवाददाता
share
अखिलेश यादव की बेटी भी..., यूपी पहुंचीं NCW की अध्यक्ष बोलीं- शिकायत मिली तो लेंगे संज्ञान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गुरुवार को यूपी पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर के सामने उठा। इस पर रहाटकर ने कहा कि अखिलेश यादव की बेटी भी देश की बेटी हैं। यदि आयोग को इस बारे में शिकायत मिली तो संज्ञान लिया जाएगा।

गुरुवार को महिला जनसुनवाई को लेकर मेरठ पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल पर साफ कहा कि बेटियों और महिलाओं के साथ घटनाएं ठीक नहीं है। अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे मामले में उन्होंने कहा कि वह भी देश की बेटी हैं और इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं हैं। आयोग में शिकायत हुई तो निश्चित तौर से मामले का संज्ञान लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव की बेटी की फोटो वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव की बेटी अदिति को लेकर एक आपत्तिजनकर पोस्ट शेयर की जा रही है। एक जैसे कंटेंट वाली पोस्ट को कुछ खास ग्रुप के लोगों द्वारा शेयर करने का आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर भी दी है। मध्य प्रदेश के गुना में भी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कांग्रेस ने भी इसे गंदी राजनीति बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा के ट्रोल्स शर्म करो तुम्हारा भी परिवार होगा मां बहन या बेटियां भी होंगी। किसी बड़े नेता की बेटी के लिये इतनी नीचता मत करो कि लोग आप सबके घर पर भी ऐसे ही पत्थर मारने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावा में चोरी के आरोपों पर पहला बड़ा ऐक्शन, जांच शुरू, इन्हें जिम्मा

क्या है पोस्ट में

अखिलेश यादव की बेटी अदिति और एक अज्ञात युवक की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। इसमें अदिति को घर से सात करोड़ रुपए लेकर नाइजीरियाई मुस्लिम युवक के साथ भागने की बातें लिखी गई हैं। इसे लेकर खुद अखिलेश यादव ने भी आक्रोश जताया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा और उसके समर्थकों पर आरोप लगाया है। सपा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के पोस्ट वायरल करने का आरोप लगाया है।

सपा ने चेताया, भविष्य की अदालत में इंसाफ होगा

सपा ने बिना किसी का नाम लेकर पोस्ट करने वालों को चेतावनी भी दी है। सपा मीडिया सेल ने एक्स पर लिखा कि अखिलेश यादव और उनकी बेटी के बारे में भ्रामक, मनगढंत, अभद्र टिप्पणियां लेख लिखने वाले सभी सोशल मीडिया हैंडल्स चिन्हित किए जा रहे हैं और कार्यवाही होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सच बोलूंगा तो परेशानी में आ जाऊंगा, राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर बृजभूषण शरण सिंह

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना का खुलासा किया, इसी कारण से बौखलाई भाजपा के द्वारा ये कृत्य किया गया। राजनीति में वैचारिक मतभेद होते हैं लेकिन निजी और परिवारिक टिप्पणियों का कोई स्थान नहीं होता। 2014 के बाद से भाजपा ने ये नई तरह की परंपरा जो डाली है भविष्य में इसका खामियाजा, दुष्परिणाम, सजा भी भाजपाइयों को ही भोगनी है, ये भी निश्चित है। समय परिवर्तनशील होता है, किसी को समय नहीं छोड़ता, कानून और भविष्य की अदालत में सबका इंसाफ होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।