cm yogi initiative up adds another milestone in the field of rooftop solar energy over 65 000 get direct employment यूपी के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक को मिला सीधा रोजगार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक को मिला सीधा रोजगार

यूपी नेडा डायरेक्टर ने बताया कि यूपी में रोज कुल लगभग 5 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त बिजली उत्पन्न हो रही है। लाखों टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 5,000 कंपनियों के माध्यम से 65,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है।

Sat, 2 May 2026 03:32 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, 65 हजार से अधिक को मिला सीधा रोजगार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों पर रूफटॉप सोलर स्थापना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में अब तक 5,00,115 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 8,94,217 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से बड़े पैमाने पर स्वीकृति और स्थापना सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 1,696.68 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता सृजित हुई है तथा 3,038.08 करोड़ रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा और 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है।

यूपी नेडा डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन कुल लगभग 5 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त बिजली उत्पन्न हो रही है। इसके जरिए लाखों टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 5,000 कंपनियों के माध्यम से 65,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। साथ ही, सौर परियोजनाओं को लोगों के छतों पर स्थापित किए जाने से प्रदेश की लगभग 6,500 एकड़ भूमि को संरक्षित करते हुए उसे कृषि और अन्य व्यावसायिक उपयोग हेतु सुरक्षित रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तत्काल करें ये काम, सीएम योगी ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को दिया ये आदेश

अप्रैल 2026 में केवल 30 दिनों में 51,882 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर प्रदेश ने स्थापना की गति में नया मानक स्थापित किया तथा योजना प्रारंभ से अब तक किसी भी राज्य द्वारा 50,000 संयंत्रों की सर्वाधिक तीव्र स्थापना का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अप्रैल महीने में प्रदेश की औसत दैनिक स्थापना 1,729 संयंत्र प्रति दिन रही, जो अब तक का सर्वाधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेड पर युवती, फंदे से लटकती मिली युवक की लाश; 3 दिन पहले दर्ज हुई थी ये FIR
ये भी पढ़ें:फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार
ये भी पढ़ें:बिना कारण बताए गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट सख्त, यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में औसत दैनिक स्थापना 1,700 संयंत्र प्रति दिन थी, जिसे पीछे छोड़ते हुए अप्रैल में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रभावी क्रियान्वयन, सुदृढ़ समन्वय और निरंतर निगरानी का प्रत्यक्ष परिणाम है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।