हातों पर प्रहार करते हों, चोटी कटवाते-खिंचवाते हों, वो मंचों पर मौन रहें, अखिलेश का किस पर निशाना?
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला है। भाजपाइयों को सोते-जागते केवल पीडीए ही दिखाई देता है और केवल पीडीए ही सुनाई देता है। कहा कि जिनको पीडीए के साये से भी परहेज है। उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो हातों पर प्रहार करते हों, चोटी कटवाते-खिंचवाते हों, वो मंचों पर मौन रहें।

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपाइयों को सोते-जागते केवल पीडीए ही दिखाई देता है और केवल पीडीए ही सुनाई देता है। कहा कि जिनको पीडीए के साये से भी परहेज है, उनकी ज़ुबान को पीडीए बोलने में भी दिक्कत आती होगी। उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो पीडीए की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हों और विद्वेष की राजनीति के नाम पर लोगों के हातों पर प्रहार करते हों, चोटी कटवाते-खिंचवाते हों, वो मंचों पर मौन रहें। देखते हैं दो दिन बाद इन्हें बड़े मंच पर बोलने का मौका भी दिया जाता है या नमस्ते न करने का दंड देते हुए प्लास्टिक की कुर्सी पर दूर बैठाया जाता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पर विपक्ष पर दुश्मनों जैसा व्यवहार करने तथा सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी व झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है और नकारात्मक सोच वाली पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव पास आ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा नेतृत्व बौखला रहा है। विपक्ष को बदनाम कर रहा है।
भाजपा सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं
अखिलेश ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग खेती, किसानी और अन्य सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए था लेकिन भाजपा इसका प्रयोग विपक्ष के खिलाफ करती है। भाजपा सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं है। मंहगाई बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपाई निवेश का हवा-हवाई दावा करते हैं। जमीन पर कोई निवेश नहीं दिख रहा है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो रहा है। अखिलेश ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया।
भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये, अखिलेश का आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्रों में खुलेआम हत्याएं हो रही है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। अन्याय अत्याचार चरम पर है। 2027 में भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही प्रदेश के हित में है।




साइन इन