chori kiya chadhawa wapas rakh dijiye bhagwan mafh kar denge Akhilesh yadav jibe at irregularities Ram Temple donations 'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान माफ कर देंगे', राम मंदिर में दान चोरी पर अखिलेश का तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान माफ कर देंगे', राम मंदिर में दान चोरी पर अखिलेश का तंज

आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, चढ़ावे की कथित चोरी के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी हमारे धर्म और मंदिर से जुड़े लोगों की जांच करेंगे। अखिलेश ने तंज करते हुए कहा, चोरी किया चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवन माफ कर देंगे।

Sun, 14 June 2026 09:04 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ/आगरा
share
'कैमरा बंद कर चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान माफ कर देंगे', राम मंदिर में दान चोरी पर अखिलेश का तंज

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी संतों-महंतों की जांच करेंगे। यादव ने रविवार को आगरा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, चढ़ावे की कथित चोरी के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारी हमारे धर्म और मंदिर से जुड़े लोगों की जांच करेंगे। अखिलेश ने तंज करते हुए कहा, चोरी किया चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवन माफ कर देंगे। उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए पूछा, क्या अधिकारी उन लोगों की जांच करेंगे जो हमारे धर्म को आगे बढ़ा रहे हैं? सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दान और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जांच के लिए शनिवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। राम मंदिर को दिए गए दान से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, अगर भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे के साथ कुछ हुआ है, तो कैमरे बंद कर दें और आपस में चर्चा कर लें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जो भी चढ़ावा चोरी हुआ है, उसे वापस कर दें। भगवान राम आपको माफ कर देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावे पर मचे घमासान के बीच PMO की एंट्री, ट्रस्ट के पास पहुंचा लेटर
ये भी पढ़ें:राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी के आरोपों की SIT करेगी जांच,15 दिन में रिपोर्ट देगी

एसआईटी की जांच आस्था का अपमान

अखिलेश यादव ने इस जांच को आस्था का अपमान भी बताया और कहा, अधिकारी हमारे भगवान के पुजारियों की जांच करेंगे। यह सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने कहा, इतनी पवित्र और प्रतिष्ठित जगह से जुड़े संतों और साधुओं की अधिकारियों द्वारा जांच किया जाना ऐसी बात है जिसे सनातन धर्म के अनुयायी स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अगर कैमरे और लाइट बंद कर दी जाएं, तो कोई खुद ही भगवान राम के सामने चढ़ावा वापस रख देगा। अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ट्रस्ट के अनुरोध के बाद किया गया था। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर जारी चर्चाओं की जांच करने और सच्चाई सामने लाने" के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की थी और आरोप लगाया था कि राम मंदिर की छवि खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोप, कर्मचारी के घर मिले 10 लाख; पूरा मामला

अवधेश प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग किए जाने का उठाया मुद्दा

वहीं दूसरी ओर श्रीराम मंदिर में होने वाले दान की धनराशि और अन्य दान वस्तुओं के तथाकथित चोरी प्रकरण को लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को कठघरे में खड़ा करते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराने की मांग की। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने के साथ ट्रस्ट के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।