PMO steps amidst uproar over Ram Mandir offerings letter reaches Trust closed-door meeting held राम मंदिर चढ़ावे पर मचे घमासान के बीच PMO की एंट्री, ट्रस्ट के पास पहुंचा लेटर, बंद कमरे में हुई मीटिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राम मंदिर चढ़ावे पर मचे घमासान के बीच PMO की एंट्री, ट्रस्ट के पास पहुंचा लेटर, बंद कमरे में हुई मीटिंग

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर मचे घमासान के बीच पीएमओ ने एंट्री ले ली है। पीएमओ ने ट्रस्ट को एक लेटर भेजा है। जिसके बाद नृपेंद्र मिश्र और चंपत राय के बीच बंद कमरे में मीटिंग हुई।

Sat, 13 June 2026 10:28 PMDinesh Rathour अयोध्या
share
राम मंदिर चढ़ावे पर मचे घमासान के बीच PMO की एंट्री, ट्रस्ट के पास पहुंचा लेटर, बंद कमरे में हुई मीटिंग

Ram Mandir News: राममंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पीएमओ के निर्देश का पत्र सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर दोनों की बैठक बंद कमरे में हुई। इसी दौरान भाजपा के एक प्रभावशाली पदाधिकारी से महासचिव की काफी देर वार्ता चली।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मौन से राम मन्दिर में चढ़ावे की धनराशि में कथित हेराफेरी मामले में शंका का समाधान नहीं हो रहा है। इससे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा था कि इस बार भवन निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकरियों पर लगे आरोपों पर भी चर्चा होगी। इसमें ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देवगिरी और संघ की ओर से राम मंदिर के पालक नियुक्त भैया जी जोशी भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन शनिवार को सभी प्रकार की संभावनाओं पर विराम लग गया। भवन निर्माण समिति की बैठक पहले की तरह हुई। इसमें निर्माण से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही। चर्चा है कि बैठक खत्म होने के बाद भवन निर्माण समिति अध्यक्ष और ट्रस्ट के महासचिव के बीच बंद कमरे में काफी देर वार्ता हुई है। जिसे चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी के आरोपों की SIT करेगी जांच,15 दिन में रिपोर्ट देगी

चंपत राय की तबीयत खराब

शनिवार दोपहर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोलकाता रवाना हो गए। उनके शिष्य जानकी दास ने बताया कि वे एक धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं। वह पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं। दूसरी तरफ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तबीयत दो दिनों से खराब है। जानकार बताते हैं कि वह सर्दी, जुखाम, बुखार और शुगर की समस्या से ग्रसित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बावजूद इसके वह भवन निर्माण समिति की बैठक में कुछ देर के लिए शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'राम मंदिर के चढ़ावे से हुई 5 करोड़ की डकैती', राउत बोले- अयोध्या जाएंगे उद्धव
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावा में चोरी के आरोपों पर पहला बड़ा ऐक्शन, जांच शुरू, इन्हें जिम्मा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी का गठन

योगी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह दल तीर्थ क्षेत्र में दानपात्रों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर शासन को अपनी रिपोर्ट देगा। लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरण एस. तथा विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को एसआईटी का सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि अयोध्या स्थित तीर्थ क्षेत्र में दान पात्रों को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच दल गठित किए जाने का अनुरोध किया था। ट्रस्ट के अनुसार, अफवाहों पर रोक लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए इसकी गहन जांच आवश्यक है। यह तीर्थ क्षेत्र की छवि और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने की गहरी साजिश है, जिसका पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।