Major Police Transfers in Chitrakoot 40 Officers Reassigned to Strengthen Administration यूपी के इस जिले में ऐक्शन में पुलिस कप्तान, 2 थानेदार लाइन हाजिर; 40 पुलिसवाले इधर से उधर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में ऐक्शन में पुलिस कप्तान, 2 थानेदार लाइन हाजिर; 40 पुलिसवाले इधर से उधर

Uttar-pradesh News - चित्रकूट में एसपी अरुण कुमार ने 40 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अधिकारी एक ही थाने में लंबे समय से जमे हुए थे। कुछ की शिकायतें भी आई थीं। एसपी ने कहा कि ये तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। 

Mon, 4 May 2026 11:53 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, चित्रकूट
share
यूपी के इस जिले में ऐक्शन में पुलिस कप्तान, 2 थानेदार लाइन हाजिर; 40 पुलिसवाले इधर से उधर

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पुलिस कप्तान (SP) लगातार ऐक्शन मोड में हैं। उन्होंने जिले के दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद एसपी अरुण कुमार ने 40 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी एक ही थाने में काफी दिनों से जमे हुए थे। कुछ शिकायतें भी संज्ञान में आ रही थी। तबादले के साथ ही सभी को तत्काल संबंधित थानों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने एक दिन पहले ही रैपुरा व पहाड़ी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया था। इसके साथ ही मानिकपुर, बरगढ़ और सरधुवा के थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले थे।

इसके दूसरे ही दिन महकमे में फेरबदल करते हुए 40 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है। इनमें मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। बताते हैं कि स्थानांतरित ज्यादातर पुलिसकर्मी एक ही थाने में काफी दिनों से जमे हुए थे। इनमें कुछ की शिकायतें भी संज्ञान में आ रही थीं। कुछ पुलिसकर्मियों को लाइन भी भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में निर्माणाधीन टंकी गिरने पर तगड़ा ऐक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, JE सस्पेंड

एसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित थाना और अन्य प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तैनाती स्थल में रवानगी कराएं। सभी पुलिसकर्मी तत्काल नए तैनाती स्थल पर अपनी ज्वाइनिंग करें।

लापरवाह कर्मियों को चेताया

एसपी अरुण कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था को हर हाल में चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। इस मामले में किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी की इन कार्रवाईयों को विभागीय अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना प्रभारियों के खिलाफ ऐक्शन के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मकसद से महकमे में ये बड़े फेरबदल किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, 8 महीने पहले शुरू हुई थी पेयजल आपूर्ति
ये भी पढ़ें:UP: प्राइमरी स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों पर हाई कोर्ट का आदेश, इनका होगा समायोजन
ये भी पढ़ें:यूपी के अंशकालिक अनुदेशकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सेवा से हटाने का आदेश रद्द

एसपी ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर स्तर पर मुस्तैदी रखने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।