bride waited all night with mehndi applied but the groom ran away with a relative girl दुल्हन मेहंदी लगाए सारी रात करती रही इंतजार, रिश्तेदारी की लड़की संग भाग गया दूल्हा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन मेहंदी लगाए सारी रात करती रही इंतजार, रिश्तेदारी की लड़की संग भाग गया दूल्हा

बॉबी कुमार ने अपनी बेटी की शादी फिरोजाबाद की अंबे नगर कॉलोनी निवासी जगजीवन राम के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ तय की थी। 27 अप्रैल को बारात आनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा अपनी रिश्तेदारी की लड़की के साथ भाग गया। दुल्हन सारी रात मेहंदी लगाए इंतजार करती रह गई।

Wed, 29 April 2026 09:50 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)
share
दुल्हन मेहंदी लगाए सारी रात करती रही इंतजार, रिश्तेदारी की लड़की संग भाग गया दूल्हा

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम नीम खेरिया में हाथों पर मेहंदी लगाए दुल्हन बारात के इंतजार में सारी रात बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आने से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वर पक्ष से संपर्क किया गया। पता चला कि दूल्हा घर छोड़कर रिश्तेदारी की किसी लड़की के साथ भाग गया था। ऐसे में कन्या पक्ष ने सोमवार देर रात वर पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। दोनों पक्षों में खर्चे के लेनदेन के बाद समझौते की बात चल रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बॉबी कुमार पुत्र गया प्रसाद ने अपने बेटी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद की अंबे नगर कॉलोनी निवासी जगजीवन राम के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। 27 अप्रैल को बारात आनी थी। सोमवार शाम 5 बजे लड़का पक्ष की ओर से दुल्हन का लहंगा ले जाने की कहा गया तो कन्या पक्ष के लोग लहंगा ले आए। कन्या पक्ष को बताया गया कि रात 8 बजे तक बारात आ जाएगी। जब रात 9 बजे तक बारात नहीं आई तो लड़की पक्ष को उसकी चिंता हुई। कन्या पक्ष ने लड़के के चाचा को फोन किया तो पता चला कि दूल्हा गायब है, किसी ने शाम को ही उसका अपहरण कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गायनेकोलॉजिस्ट ने न्यूरो सर्जन पति से मांगा गुजारा भत्ता, जानें HC का फैसला

दुल्हन पक्ष ने जानकारी की तो पता चला कि दूल्हा पुष्पेंद्र अपनी रिश्तेदार युवती के साथ घर से गायब है। इस दौरान दुल्हन शादी के सपने सजाए पूरी रात मेहंदी हाथों पर लगाए बैठी रही। वह बहुत गुमसुम थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर जब शादी नहीं करनी थी तो दूल्हे ने शादी के लिए हां क्यों कर दी। वह मना कर देता तो उसकी जिंदगी बर्बाद नहीं होती। लोगों का आरोप था कि दूल्हा बना युवक अपनी रिश्तेदार युवती से शादी करना चाहता था। यह जानकारी वर पक्ष को भी थी। लड़की के चाचा संजय सिंह ने बताया कि शादी में करीब 4 से 5 लाख रुपये का सामान लड़का पक्ष को शादी से पूर्व ही दे चुके हैं। लड़के पक्ष का कहना था कि वह भी दूल्हे को खोज रहे हैं। जब रात दो बजे तक बारात नहीं आई तो कन्या पक्ष ने सोमवार की रात 2 बजे थाने में तहरीर दे दी। आरोपी दूल्हा नगर निगम में संविदा पर जलकल विभाग में कार्यरत है। लड़की के पिता बॉबी कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बारात न आने के कारण अब लड़का पक्ष खर्चा और सामान लौटाने को भी राजी है।

सभी डीजे पर डांस करने में थे मस्त

घर में शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। सभी महिलाएं, बच्चे, रिश्तेदार समारोह में शामिल होने के लिए तैयारियां में जुटे हुए थे। डीजे पर सभी हंसी खुशी नृत्य कर रहे थे। कन्या की सहेलियों उससे हंसी ठिठोली कर रही थी। लेकिन जब बारात नहीं आई तो सभी के चेहरे उतर गए। आंखों में हजारों सपने संजोए खड़ी दुल्हन बनने का ख्वाब संजोने वाली युवती उदास थी। सभी उसे सांत्वना दे रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: घूसखोरों की शामत, 10 हजार लेते दरोगा, 50 हजार लेता यूनिवर्सिटी क्लर्क अरेस्ट
ये भी पढ़ें:UP के विश्वविद्यालयों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, राज्यपाल सचिवालय ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 की दर्दनाक मौत

सभी ग्रामीण, रिश्तेदार कर चुके थे भोजन

युवती की शादी के लिए घर में सभी तैयारियां हो चुकी थी। बाराती, रिश्तेदारों, ग्रामीणों के लिए भोजन तैयार हो चुका था। सभी लोग खाना खा रहे थे। लेकिन जब बारात नहीं आई तो लोग मायूस हो गए।

क्या बोली पुलिस

इस बार में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि दूल्हा एक अन्य युवती को लेकर चला गया है। मामले में युवती के पिता की ओर से जो शिकायत आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।