Women s Empowerment Bill A Transformative Step Towards Gender Equality in India नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला ऐतिहासिक कानून, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला ऐतिहासिक कानून

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला एक ऐतिहासिक और

Mon, 13 April 2026 11:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला ऐतिहासिक कानून

चंदौली, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कानून बनकर उभरा है। यह केवल एक विधायी पहल नहीं। बल्कि सदियों से प्रतीक्षित सामाजिक न्याय की वह सशक्त प्रतिज्ञा है । यह बातें राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्षों से संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी के लिए प्रतीक्षारत भारत की बेटियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक अधिकार और अवसर प्रदान करता है। जहां वह स्वयं अपने भविष्य के साथ राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम : निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी : रहाटकर

कहा कि देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की होने के बावजूद उनकी भागीदारी लंबे समय तक निर्णय प्रक्रिया में सीमित रही है। यह असंतुलन न केवल लोकतंत्र की पूर्णता में बाधक था। बल्कि नीति-निर्माण में विविध दृष्टिकोणों की कमी भी महसूस की जाती रही। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस ऐतिहासिक कमी को दूर करते हुए लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संतुलित और संवेदनशील बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। अब महिलाओं की भागीदारी से शासन व्यवस्था अधिक जनोन्मुखी, प्रभावी और उत्तरदायी बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है संसद : मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी सम्मान को मिलने जा रहा ऐतिहासिक अधिकार : दीपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।