Empowering Women Diya Manjhi Thanks PM Modi for Nari Shakti Vandan Act नारी सम्मान को मिलने जा रहा ऐतिहासिक अधिकार : दीपा, Patna Hindi News - Hindustan
More

नारी सम्मान को मिलने जा रहा ऐतिहासिक अधिकार : दीपा

इमामगंज विधायक दीपा मांझी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष सदन बुलाना महिलाओं के अधिकारों के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। यह कानून करोड़ों महिलाओं के सपनों और संघर्षों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Mon, 13 April 2026 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
नारी सम्मान को मिलने जा रहा ऐतिहासिक अधिकार : दीपा

इमामगंज विधायक दीपा मांझी ने देश की आधी आबादी के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। दीपा मांझी ने कहा कि 16 अप्रैल से इस विषय पर विचार के लिए विशेष सदन बुलाया जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने के प्रति केंद्र सरकार गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रस्तावित कानून नहीं, बल्कि उन करोड़ों महिलाओं के सपनों, संघर्षों और वर्षों की प्रतीक्षा को साकार करने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक : मोदी

यह पहल हर उस बेटी, बहन और मां के आत्मसम्मान को नई पहचान देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद का चौथा संस्करण स्थगित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।