Uttar Pradesh s Fuel Consumption Unaffected Despite PM s Appeal for Savings डीजल पेट्रोल की खपत पर नहीं है अपील का असर, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

डीजल पेट्रोल की खपत पर नहीं है अपील का असर

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में प्रधानमंत्री की तेल बचत की अपील के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का असर नहीं दिख रहा है। जनप्रतिनिधियों के काफिलों में कमी नहीं आई है और पेट्रोल पंपों पर ग्राहक सामान्य रूप से तेल भरवा रहे हैं। डीजल और पेट्रोल की खरीदारी में कोई खास कमी नहीं आई है।

Fri, 15 May 2026 01:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
डीजल पेट्रोल की खपत पर नहीं है अपील का असर

पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री के तेल बचत से लेकर सोने की खरीदारी नहीं करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और विधायकों के काफिले में कमी लाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी जहां जनप्रतिनिधियों के काफिले उसी तरह चल रहे हैं, वहीं पेट्रोल पंपों पर खरीदारी भी फिलहाल प्रभावित नहीं है। इसमें अभी अपील का बहुत असर नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद अभी डीजल पेट्रोल में कोई फर्क नहीं पड़ा है। हर रोज की तरह आज भी ग्राहक उसी प्रकार से पंपों पर तेल भराने के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे जिले में लगभग सभी पेट्रोल संचालकों के यहां सामान्य स्थिति बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों व माननीयों के काफिलों में नहीं नजर आई कटौती

जिओ पंप के संचालक नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि हर दिन तरह गुरुवार को भी ग्राहक दिनभर बन रहे अभी स्टाक में भी कोई कमी नहीं है। वही सीएनजी और पेट्रोल डीजल पंप की संचालक राजीव प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां भी प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी ग्राहक दिनभर आते जाते रहे। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल की कमी होगी तभी कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। अभी तो हर दिन की तरह सामान्य स्थिति बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर असर नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देर में आ रहा है तेल, सोने चांदी की खरीदारी घटी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।