अफसरों व माननीयों के काफिलों में नहीं नजर आई कटौती
Banda News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों के काफिले में कमी करने और ईंधन बचाने की अपील की। हालांकि, जनपद में स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकारी और भाजपा के समर्थक पहले की तरह ही अपने वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। कार्ययोजना के तहत अधिकारियों की मीटिंग वर्चुअल करने पर जोर दिया जाएगा।

बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद और मंत्रियों के काफिले में कटौती की घोषणा की है। साथ ही आम लोगों से भी ईंधन बचाने की अपील की है। वहीं जनपद में घोषणा को लेकर कोई खास फर्क नहीं नजर आया। अफसरों और माननीयों के साथ ही उनके समर्थकों के वाहनों की दौड़ भाग पहले की ही तरह चल रही है। आमजन से डीजल व पेट्रोल बचाने की उम्मीद की जा रही है। भाजपा के पदाधिकारियों के वाहन हूटर बजाते हुए फर्राटा भर रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ईंधन बचाने के लिए अफसरों के कार्यालयों व नेताओं के काफिलों को लेकर पड़ताल की।
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की मीटिंग में ज्यादातर अधिकारी अपने सरकारी वाहनों से पहुंचे। वहीं भाजपा की झंडियां लगी गाड़ियां भी सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आईं।- पीएम की अपील के बाद से कम से कम वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों के साथ मीटिंग भी वर्चुअल करने पर जोर दिया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। -अजीत कुमार, मंडलायुक्त, चित्रकूट धाम मंडल बांदा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन