Government s 12-Year Achievement Camp Welfare Schemes and Health Fair Conducted in Chahaniya जन चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

जन चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार आप के

Tue, 16 June 2026 05:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
जन चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार आप के द्वार जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के तहत चहनियां ब्लाक परिसर में लगे स्टाल के आखिरी दिन मंगलवार को ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, कृषि सहित रोजगार परक योजनाओं के बारे में बताया गया। समापन के मुख्य अतिथि बीडीओ जावेद अख्तर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और निदान करने का आश्वासन दिया। वहीं सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम महत्वपूर्ण संचालित महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर विकास कार्यों को धरातल उतरा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन कल्याण मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी

केंद्र सरकार ने अपने बारह वर्षों के कार्यकाल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के आधार पर कई ऐतिहासिक कार्य कर उपलब्धियां किया है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े।इस दौरान बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, सीडीपीओ मनोज कुमार गौतम, निति आयोग फेलो शिवांगी सिंह, एडीओ ग्राम विकास नित्यानंद सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, सतीश गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता, अशोक चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रदर्शनी के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।