Government Celebrates 12 Years of Achievements with Public Exposition in Saidabad प्रदर्शनी के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएं, India News in Hindi - Hindustan
More

प्रदर्शनी के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएं

सैदाबाद में ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि महेश पांडेय ने केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की और ग्रामीणों के लिए योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य बताया।

Tue, 16 June 2026 03:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
प्रदर्शनी के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएं

सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। कई विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष महेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार 12 वर्षों में सब का साथ, सब का विकास, सबका विश्वास, सबके प्रयास की नीति के तहत काम कर रही है।जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। वक्ताओं ने कहा कि एक ही छत के नीचे सरकार की समस्त योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं को दूर करना ही हम सब का लक्ष्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रभारी बलीपुर धनंजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नवीन सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंद प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनीस अहमद, महामंत्री रीतेश मिश्रा, अरुण कुशवाहा, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी, एडीओ पंचायत वेद पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याण मेला में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन