जन कल्याण मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी
Auraiya News - केंद्र सरकार के 12 साल और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर अजीतमल में जन कल्याण मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, और अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक गुड़िया कठेरिया ने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

अजीतमल, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास खंड अजीतमल परिसर में आयोजित जन कल्याण मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे एवं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत अजीतमल के प्रतिनिधि अखिलेश चक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, मंडल महामंत्री सोनू चौबे, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अवनीश त्रिपाठी, लव तिवारी, देवेश शुक्ला, अनुज पांडेय, गोपाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास व सुशासन के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन