Chandauli Celebrates 12 Years of Modi Government With Development Initiatives डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा हर क्षेत्र में विकास, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा हर क्षेत्र में विकास

Chandauli News - बुनियादी ढांचा और प्रमुख निर्माण कार्य जिले की नई पहचान डबल इंजन सरकार में लिखी गई जिले में विकास की नई इबारतडबल इंजन सरकार में लिखी गई जिले में विकास

Sun, 14 June 2026 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा हर क्षेत्र में विकास

चंदौली, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से चंदौली आज विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

सेवा, सुशासन, संस्कार और सम्मान की भावना के साथ सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चंदौली ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यही कारण है कि नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में जिले ने कई बार देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जिले में कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए अरबों रुपये की परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, सड़कों और बड़े सेतुओं का निर्माण, वाराणसी रिंग रोड तथा वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड हाईवे जैसी परियोजनाएं विकास को नई गति दे रही हैं। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने और पर्यटन विकास के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जननी सुरक्षा योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : कुमार शैलेंद्र

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।