मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : कुमार शैलेंद्र
मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : कुमार शैलेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : कुमार शैलेंद्रमोदी

कटिहार, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र कटिहार स्थित परिसदन भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक देश ने आधारभूत संरचना, सड़क, रेल, डिजिटल सेवाओं, गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है。
संविधान एवं विकास के मार्ग
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियाँ
कटिहार में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
विकसित भारत का संकल्प
मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विकास में रास्ते में जो भी अवरोध आएगी उसको दूर किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन