Extreme Heat Wave Hits PDDU Nagar Temperatures Soar to 43 C पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर, Chandauli Hindi News - Hindustan
More

पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मौसम दिनोंदिन काफी तल्ख होता जा रहा है।

Wed, 22 April 2026 11:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share
पारा 43 डिग्री के पार, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर
पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मौसम दिनोंदिन काफी तल्ख होता जा रहा है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते एक सप्ताह से जिले का तापमान 40-43 डिग्री के बीच बना हुआ है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवा से तपिश का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे से ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल
बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम 4 बजे तक तो सड़कों पर सन्नाटा पसरने जैसी स्थिति रही। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। वहीं दोपहर में विद्यालय से 12:30 बजे छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चे धूप में गमछे से सिर ढककर स्कूल जाते दिखे। इस भीषण गर्मी में बच्चे झुलस जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं
वहीं कामगार, राहगीर और यात्रा करने वाले बेहाल दिखे। ठेला खोमचा पर आम का पन्ना, नींबू पानी लोग पीते नजर आए। लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से शीतल पेयजल और ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी है। गर्मी से बचाव के लिए लोग सड़क किनारे लगे ठंडे पानी, शरबत, गन्ने के रस और अन्य पेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार रेगिस्तान की ओर से आ रही पछुआ हवा के चलते चंदौली सहित पूर्वांचल के जिलों में पारा चढ़ा हुआ है। अभी फिलहाल इसी तरह मौसम बने रहने का अनुमान है।

बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें

भीषण गर्मी और तपिश से हर कोई बेहाल है। लू से लोग बीमार हो रहे हैं। सकलडीहा सीएचसी से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम काफी खराब है। तापमान बढ़ने से तपिश का असर तेज हुआ है। उन्होंने बताया कि बहुत जरूरी हो तभी निकलें। जरूरी काम नहीं है तो सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए।

बताया कि इस दौरान अधिक से अधिक पानी पीएं, खाली पेट बाहर न जाएं, नींबू पानी सहित तरल पदार्थों का सेवन करें। खीरा, तरबूज का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही तैलीय और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से सेवन से भी बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।