Severe Heatwave Hits Gopalganj with Temperatures Soaring to 41 8 C आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं, Gopalganj Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं

गोपालगंज में वैशाख महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। बाजारों में सन्नाटा छा गया है और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके हैं। शनिवार तक गर्मी जारी रहने की संभावना है।

Wed, 22 April 2026 10:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं

गोपालगंज।जिले में वैशाख महीने में ही जेठ जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 14 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर आसमान से आग बरसती रही और शाम तक गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों में ही दुबके रहे। सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जिले में शनिवार तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। रविवार को हल्के बादल और आंधी की संभावना जताई गई है। लेकिन फिलहाल इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार कम हैं। खरीदारों का इंतजार करते रहे दुकानदार तेज गर्मी का असर बाजारों पर भी पड़ा। बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बंजारी रोड, पुरानी रोड और मेन रोड जैसे व्यस्त इलाकों में भी सामान्य से काफी कम लोग दिखे। दुकानदारों ने बताया कि दोपहर में इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। बाजार और सड़कों पर सन्नाटा भीषण गर्मी के कारण शहर के साथ-साथ बरौली, मीरगंज, महम्मदपुर और सासामुसा जैसे बड़े बाजारों में भी दोपहर के समय कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखे। एनएच-27 पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य से कम रही। क्या न करें बासी या अधिक तैलीय-मसालेदार भोजन से परहेज करें बहुत ठंडा पानी या शरबत तुरंत न पिएं खाली पेट तेज धूप में बाहर न निकलें खुले में रखा कटा फल या खाद्य पदार्थ न लें कैफीन व शराब का सेवन न करें गर्मी में क्या लें तरबूज, खरबूजा: शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर, शरीर को हाइड्रेट रखता है खीरा: शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मददगार दही: प्रोबायोटिक से भरपूर, पेट व शरीर की गर्मी कम करता है पुदीना: पाचन में सहायक और शरीर को ठंडक देता है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।