Modi Government s Focus on Poor Welfare Initiatives मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

स्थानीय अतिथि गृह में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने रखे विचार

Sat, 13 June 2026 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। आज करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्व्ला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान तथा मुफ्त राशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इन योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

मोदी सरकार की उपलब्धियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा बेगूसराय की ओर से स्थानीय अतिथि गृह में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने उपर्युक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है। डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और जनधन-आधार-मोबाइल व्यवस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की बचत हुई है। कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। देशभर में आधुनिक सड़कें, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह और डिजिटल नेटवर्क का विस्तार हुआ है। भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से उत्पादन, नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार आदि मौजूद थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त कराई गई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।