पदयात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक
Chandauli News - फोटो 07: धानापुर शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज की ओर से निकली पदयात्रा में शामिल छात्र एवं शिक्षक। पदयात्रा निकालकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक पदयात्र

धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के लिए नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित समस्त छात्र छात्राएं इस पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से छात्र छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दफ्तियों पर लिखे नारों से जागरूकता संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा की जिला प्रतिनिधि जूली सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आज बहुत ही गर्व की बात है और देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सुनहरा मौका दिया है।
देश की आधी आबादी महिलाओं को उनका हक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट रिजर्व रखी जाएगी। डॉ. संदीप यादव ने कहा कि महिलाओं को समान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकार और अवसर उपलब्ध कराकर ही समतामूलक समाज की स्थापन की जा सकती है। डॉ. प्रशांत मिश्र ने भी इस इस अधिनियम पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बीए प्रथम सेमेस्टर की अलका पटेल और अनामिका सिंह एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अंजली भारती ने कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक हक को बढ़ावा मिलेगा। प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय में प्रचार प्रसार कर आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर पर लगभग सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. रीना सिंह, डॉ. पूनम निर्मल, डॉ प्रवीण भारती, डॉ प्रवेश सिंह, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ लल्लन भारती, डॉ दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन