Two youths died due to gas leakage during trial in a factory in Bulandshahr बुलंदशहर में गैस लीकेज से दो युवकों की मौत, फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुलंदशहर में गैस लीकेज से दो युवकों की मौत, फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

  • बुलंदशहर के सिंकदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुतबिक BATX Energies नाम की फैक्ट्री का ट्रायल चल रहा था। बॉयलर में सिलेंडर लगाने के दौरान गैस रिसाव होने लगा।

Tue, 21 Jan 2025 05:37 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
बुलंदशहर में गैस लीकेज से दो युवकों की मौत, फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिंकदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुतबिक BATX Energies नाम की फैक्ट्री का ट्रायल चल रहा था। इस दौरान बॉयलर में सिलेंडर लगाने के दौरान गैस का रिसाव होने लगा। इससे दो युवक बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नोएडा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएटीएक्स एनर्जी नाम की कंपनी में ट्रायल चल रहा था। इस दौरान बॉयलर में सिलेंडर लगाने के दौरान काफी मात्रा में गैस लीक होने लगा। इससे कई लोग चपेट में आ गए। जानकारी मिलने पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों को उपचार के लिए भेजा। वहीं, मुरादबाद के अंकुश चौहान और गुलावटी के रहने वाले सतेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के कैलाश फिर फॉर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारनपुर में चल रहा था फर्जी आधार कार्ड सेंटर, युवक की शिकायत के बाद हुआ भंडाफोड
ये भी पढ़ें:कंपकंपाती ठंड में झाड़ियों में मिली तीन दिन की बच्ची, आंख और सिर पर चोट के निशान
ये भी पढ़ें:यूपी में महंगी होगी बिजली? चोरी और घाटे का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने की तैयारी

सत्येंद्र की मौत पर परिजनों ने हंगामा काटा फैक्ट्री के गेट पर जाकर विरोध किया और धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सीओ पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही कंपनी पर कार्रवाई की आश्वासन दिया। वहीं, इस मामले में डीएम श्रुति ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते दो लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार फॉर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में गैस रिसाव की दुर्घटना में हुई जनहानि पर दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।