Retired inspector son beat up a constable after throwing him on the ground रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

  • बागपत में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने एक सिपाही के साथ जमीन पर गिराकर मारपीट की। युवक द्वारा सिपाही के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, झांसी में भी सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट हो गई।

Tue, 21 Jan 2025 10:06 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

यूपी के बागपत में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने एक सिपाही के साथ जमीन पर गिराकर मारपीट की। युवक द्वारा सिपाही के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, झांसी में भी सिपाही और दरोगा के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

सिरसली के रिटायर्ड दरोगा रणवीर सिंह का छोटा बेटा नितिन मंगलवार को शराब के नशे में धुत होकर एक गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा कर रहा था। सूचना पर माखर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही चक्रपाल सिंह, होमगार्ड आरक्षी नरेंद्र को साथ लेकर उसे पकड़ने पहुंचे। मौके पर सिपाही ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसने सिपाही से हाथापाई की और उसकी आंख पर मुक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद अभद्रता करते हुए सिपाही को जमीन पर गिराकर मारपीट की। इसके बाद युवक फरार हो गया। घायल सिपाही को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया हैं। पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

झांसी में दरोगा और सिपाही के बीच चले लात-घूंसे

उधर, झांसी में एसएसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को दरोगा और सिपाही के बीच जूतमपैजार हो गई। विभागीय दस्तावेजों को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दोनों में खूब लात-घूंसे चले। आसपास मौजूद साथी सिपाहियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग शादी की जिद पर ओवरहेड टैंक पर
ये भी पढ़ें:बुलंदशहर में गैस लीकेज से 2 युवकों की मौत,फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

पुलिस लाइन कॉलोनी में रहने वाले दरोगा संदीप यादव की वर्तमान में महोबा जीआरपी में पोस्टिंग है। उनकी पत्नी झांसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वहीं, सिपाही अनुज कुमार सीओ पेशी कार्यालय में मुंशी हैं। संदीप और अनुज पुलिस कालोनी में आसपास रहते हैं और एक-दूसरे से परिचित भी हैं। सोमवार दोपहर संदीप किसी विभागीय जांच के कागजों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां अनुज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वे उग्र हो गए और गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। सिपाही वर्दी में था और दरोगा बिना वर्दी के।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।