bullies made two young men touch their feet lick their spit in deoria UP पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा

देवरिया में कुछ मनबढ़ों ने दो युवकों को बागीचे में ले जाकर पीटा। इसके बाद थूक कर चटवाया और पैरों पर सिर झुकाकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच मेंजुट गई है। वहीं, एक पीड़ित बनारस का रहने वाला है।

Sat, 13 June 2026 06:17 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा

UP News: यूपी के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मदनपुर क्षेत्र में मनबढ़ों ने दो युवकों को बागीचे में ले जाकर पीटा। थूक कर चटवाया और पैरों पर सिर झुकाकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरा पीड़ित वाराणसी का रहने वाला उसका साथी है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पार्श्व संगीत भी चल रहा है। कुछ मनबढ़ दो युवकों को मारपीट रहे हैं। मार खा रहे दोनों युवक पैर पर गिरकर माफी भी मांगते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली के साथ सुपरइंपोज कर लिखा गया है, 'बोला था हमसे दुश्मनी भारी पड़ेगी, ऐसे ही रेले जाओगे पारी-पारी, बाप-बाप होता है।' पीड़ितों में से मोहरा गांव के रहने वाले काशी साहनी के बेटे धनंजय साह ने कहा है कि वह महेन में मकान का निर्माण कार्य करा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया

मारने-पीटने के बाद थूककर चटवाया

पीड़ित के मुताबिक वह वाराणसी के शिवपुर के रहने वाले अपने दोस्त महेश गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के साथ मजदूरों के लिए नाश्ता लाने बाजार गया था। वहां से कुछ लोग जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर मोहरा गांव के निकट नेऊरी बागीचे में ले गए। वहां पहले से करीब 10 की संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने मारने-पीटने के साथ पैर पर गिराकर थूक कर चटवाया और वीडियो भी बनाया। धमकी देने के साथ वे अपने को रफ्तार गैंग का बता रहे थे। शोर मचाने और चरवाहों के आ जाने पर सभी आरोपी भाग गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां ने 7 महीने के बेटे का गला घोंटा, परिवार को भी जहर देकर की मारने की कोशिश

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुम्हारी गुंडई...घुसेड़ दूंगा, पुलिस की नौकरी भूल जाओगे; ARM के बिगड़े बोल

कानपुर में भी बाप-बेटे को थूककर चटवाया

बीते महीने महई में थूककर चटवाने का मामला कानपुर से सामने आया था। जहां सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पीने पर चार दबंगों ने दलित किशोर को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े उतरवा दिए। मुर्गा बनाकर लात-जूतों से मारा। यहां तक कि जूते में थूक कर चटवाया और जूते में पानी भरकर किशोर को पिलाया। इसके बाद युवकों ने खुद पर गंगाजल छिड़का। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस को खेत में गदंगी फैलाने के विवाद का पता चला है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।