Bulldozers run on encroachment in Chandauli SP office also demolished former MP sits on protest चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; सपा दफ्तर भी ढहा, धरने पर बैठे पूर्व सांसद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; सपा दफ्तर भी ढहा, धरने पर बैठे पूर्व सांसद

सपा कार्यालय तोड़े जाने से नाराज सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन शुक्रवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है की नगर के दक्षिणी पटरी पर व्यापारियों और दुकानदारों को बिना पुनर्वास किए उजाड़ा जा रहा है। 

Sat, 9 May 2026 09:57 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, पीडीडीयू नगर
share
चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; सपा दफ्तर भी ढहा, धरने पर बैठे पूर्व सांसद

चंदौली के पीडीडीयू नगर में जीटी रोड सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई हुई। पोकलेन और जेसीबी से दुकानों-मकानों सहित सपा कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिुशन ने आरोप लगाया कि व्यापारियों और दुकानदारों को बिना मुआवजा दिए और पुनर्वासित किए तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसपर एसडीएम से तीखी बहस भी हुई। वहीं जीटीआर ब्रिज से लेकर दक्षिणी पटरी पर रेलवे की बाउंड्री तक अतिक्रमण को ढहा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ एके सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स तैनात रही।

चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

नगर में सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे भवनों, दुकानों के खिलाफ तहसील और पुलिस प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की ओर से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। बीते गुरुवार से अभियान शुरू है। रविवार को कार्रवाई बंद होने के बाद बीच व्यापारियों की मांग पर बुधवार और गुरुवार को अतिक्रमण ढहाने का बंद रहा। इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विजय प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सपा कार्यालय पर भी चला बुलडोजर

सबसे पहले जीटीआर ब्रिज के पास सड़क किनारे बने सपा कार्यालय को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने पेपर दिखाया लेकिन अफसरों ने अतिक्रमण की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद पूर्व सांसद रामकिशुन पहुंचे। उन्होंने भी कड़ा विरोध जताया और व्यापारियों को मुआवजा और पुनर्वास देने की मांग को लेकर बात रखी। इस दौरान अफसरों से उनकी तीखी बहस भी और और समर्थकों ने नारेबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा के पूर्व विधायक की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 596 करोड़ की प्रॉपर्टी
ये भी पढ़ें:संभल में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, इस जिले में मस्जिद का निर्माण रोका गया

धरने पर बैठे सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन

नाराज सांसद पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। वहीं पोकलेन और जेसीबी से रेलवे की बाउंड्री के किनारे बने सामुदायिक शौचालय, दुकानें और भवनों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान नगर में जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं व्यापारियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीओ एके सिंह लाउड हेलर से लोगों को पोकलेन से दूर रहने और सड़क पर जाम नहीं लगाने की अपील करते रहे।

व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो बड़ा आंदोलन- सपा पूर्व विधायक

सपा कार्यालय तोड़े जाने से नाराज सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन शुक्रवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है की नगर के दक्षिणी पटरी पर व्यापारियों और दुकानदारों को बिना पुनर्वास किए उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने और सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न होगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतापुर में मंदिर के बाद अब 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, सड़क बनी छावनी

एसडीएम को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

उन्होंने कहा कि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने कहा निर्माण की डीपीआर सार्वजनिक की जाए, पुनर्वास के साथ मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ एके सिंह और एक्सईएन राजेश कुमार को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में डीपीआर को सार्वजनिक करने, पुनर्वास, मुआवजा, चकिया तिराहे पर अवैध कब्जा ढहाने और कितने फीट तोड़ने है, उसे स्पष्ट करने की मांग रखी है। धरने पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नफीस अहमद गुड्डू, ठाकुर यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल सहित तमाम व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।