सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 596 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी मिली
गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण की 24 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क कर दी गई है। यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने के बाद करीबियों के नाम पर कर दी गई थी। अब तक लगभग 596 करोड़ रुपये की संपति कुर्क की जा चुकी है।

झांसी जिले की गरौठा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की शिकंजा कसता जा रहा है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक की 24 करोड़ 28 लाख से अधिक की संपति कुर्क कर ली। यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने के बाद करीबियों के नाम पर कर दी गई थी।
पूर्व विधायक की अब तक 596 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की अब तक लगभग 596 करोड़ रुपये की संपति कुर्क की जा चुकी है। एसपी सिटी प्रीति सिंह न एसडीएम गोपेश तिवारी गुरुवार को भारी पुलिस बल व राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के साथ सबसे पहले करगुवां जी स्थित जमीन पर पहुंचे। डुगडुगी पिटते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मुनादी कराकर जमीन की कुर्की का ऐलान किया गया।
करीबियों के नाम करोड़ों की संपत्ति दर्ज थी
जिसके बाद प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में जमीन की नपाई की गई। हदबंदी करके कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया। इसके बाद टीम भगवंतपुरा और वनगुआ में पहुंची। वहां पर भी अवैध तरीके से अर्जित की गई जमीनों पर कार्रवाई की गई है। करगुवां जी, वनगुआ और भगवंतपुरा क्षेत्र में स्थित यह संपत्तियां सहयोगी कैलाश नारायण, एसआर रेजिडेंसी, अशोक गोस्वामी, मुन्ना लाल तथा अभिषेक गोस्वामी के नाम से दर्ज थीं।
अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति
बीते सात दिसंबर में रंगदारी और डकैती के मामले में फरारी के दौरान दिसंबर में 20 करोड़ कीं सपत्ति कुर्क की गई। यही नहीं साल 2023 से अब तक आंकड़ों पर गौर करें तो उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई 596 करोड़ के संपति अब तक कुर्क हो चुकी है। गुरुवार को करगुवां जी, भगवंतपुरा, वनगुवां में तीन स्थानों उनकी संपत्ति जप्ती करण की कार्रवाई हुई है। इसकी जो कीमत लगभग 24,28,37,200 रुपए का आकलन किया जा रहा है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 596 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।
समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल
उन्होंने बताया कि गुरुवार को न्यायालय जिलाधिकारी के यहां वाद संख्या 1651/26 के क्रम में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। अभियुक्त दीप नारायण उर्फ दीपक द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए इसे अर्जित किया गया था। उसकी 14-एक गैंगस्टर एक्ट के तहत जप्ती करण की कार्रवाई की है।
पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश का पालन
करगुंवा जी, बनगुंवा और भगवंतपुरा क्षेत्र में उनके सहयोगियों कैलाश नारायण, एसआर रेजिडेंसी, अशोक गोस्वामी, मुन्ना लाल तथा अभिषेक गोस्वामी के नाम से यह दर्ज थीं। कार्रवाई तहसील के सक्षम अधिकारियों, पुलिस की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसी प्रकरण में पूर्व में 2023 से लेकर अब तक लगभग 596 करोड़ की कुल संपत्ति का कुर्की की कार्रवाई अभी तक की जा चुकी है। पिछले साल विधायक की संपत्ति कुर्क की गई थी।




साइन इन